IPL Auction 2022: पहला और दूसरा दिन मिलाकर ये है आईपीएल 2022 के 10 धन कुबेर, लिस्ट में नंबर-1 बने रहे किशन

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन (IPL Nilami 2022) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया। जिसमें 10 फ्रेंचाइजी ने 204 खिलाड़ियों पर 551.7 करोड़ रुपये खर्च किए। जिसमें 67 विदेशी खिलाड़ी 137 भारतीय खिलाड़ी शामिल है। 2 दिन चली नीलामी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। इस साल 10 ऐसे धनकुबेर है जिनके ऊपर पहले और दूसरे दिन में सबसे ज्यादा धन वर्षा हुई। आइए हम आपको बताते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल मेगा ऑप्शन 2022 में 10 करोड़ी बनें...

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 3:49 PM IST

111
IPL Auction 2022: पहला और दूसरा दिन मिलाकर ये है आईपीएल 2022 के 10 धन कुबेर, लिस्ट में नंबर-1 बने रहे किशन

ईशान किशन- 15.25 करोड़
मुंबई इंडियंस ने अपने युवा खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया और अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। युवा विकेटकीपर और बल्लेबाज को एमआई ने 15.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

211

दीपक चाहर- 14 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स के धुआंधार बॉलर दीपक चाहर पर एक बार फिर उनकी टीम ने भरोसा जताया और बड़ी बिडिंग कर 14 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
 

311

श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर पर इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने भरोसा जताया और उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

411

लियाम लिविंगस्टोन-  11.5 करोड़
आईपीएल 2022 नीलामी के दूसरे दिन इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्‍टोन के पर सबसे ज्यादा बोली लगी। पंजाब किंग्‍स ने 4.2 करोड़ रुपये की बोली से शुरुआत की थी और फिर गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़कर 11.5 करोड़ रुपये की जिताऊ बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

511

वानिंदु हसरंगा- 10.75 करोड़
श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा पर रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने दांव लगाया और उन्हें 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

611

शार्दुल ठाकुर
आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन लॉर्ड यानी कि शार्दुल ठाकुर पर भी जमकर धन वर्षा हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

711

हर्षल पटेल- 10.75 करोड़
अपनी धाकड़ गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को धूल चटाने वाले हर्षल पटेल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर भरोसा जताया और 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

811

निकोलस पूरन- 10.75 करोड़
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे निकोलस पूरन पर इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने भरोसा जताया और उन पर 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
 

911

लॉकी फर्ग्यूसन-  10 करोड़  
न्यूजीलैंड के बॉलर लॉकी फर्ग्यूसन पर गुजरात लायंस ने दांव लगाया और 10 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

1011

आवेश खान- 10 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज आवेश खान आईपीएल नीलामी 2022 में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने है। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। आवेश खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
 

1111
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos