MS Dhoni Birthday: जीवा- धोनी की 10 सबसे प्यारी फोटो, जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया सबसे ज्यादा पसंद

Published : Jul 06, 2022, 04:45 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस साल धोनी 41 साल के हो गए हैं। वह ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, बल्कि वह एक फैमिली मैन भी है और अपने परिवार को समय देना वह बिल्कुल नहीं भूलते। खासकर जब बात उनकी बेटी की आती है तो धोनी सब कुछ भूल कर बस जीवा (ziva dhoni) के साथ ही घुल-मिल जाते हैं। बचपन से लेकर आज तक जीवा और धोनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं धोनी और उनकी बेटी की 10 सबसे क्यूट फोटोज...

PREV
110
MS Dhoni Birthday: जीवा- धोनी की 10 सबसे प्यारी फोटो, जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया सबसे ज्यादा पसंद

एमएस धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। वह 7 साल की हो चुकी हैं। धोनी अपने बेटी के बहुत करीब हैं। 

210

जीवा बचपन से ही आईपीएल के दौरान अपने पिता को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर आती हैं। अब ऐसी तस्वीर में देख लीजिए कि किस तरह से जीवा अपने पापा को फ्रूटी पिलाती हुई नजर आ रही है।

310

धोनी और जीवा अक्सर एक-दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आते हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए किस तरह से धोनी और जीवा सनग्लासेस लगाकर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में धोनी जीवा की तरह आंख मारते दिख रहे हैं और दोनों रेत पर बैठकर मस्ती कर रहे हैं।

410

रांची स्थित अपने फार्म हाउस में धोनी अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं। फोटो में ही देख लीजिए किस तरह से धोनी अपनी बेटी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं।

510

कूल स्वैग में नजर आए पापा और बेटी। इन दो तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह धोनी अपनी बेटी के साथ कुल लुक में नजर आ रहा है। 

610

बता दें कि धोनी ने पिछले साल अपनी बेटी के साथ एक कमर्शियल एड भी शूट किया था। यह फोटो उसी एडशूट के दौरान की है, जहां पर धोनी अपनी बेटी को कंधे पर उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

710

पापा के साथ मौज मस्ती करने के अलावा जीवा काम में भी धोनी का हाथ बंटाती है। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कि किस तरह से वह पापा के संग गाड़ी साफ करती नजर आ रही है।
 

810

स्विमिंग पूल में पापा धोनी के साथ चिल करने का मजा ही कुछ और है। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कि किस तरह से दोनों पापा और बेटी स्विमिंग पूल में मजे करते हुए दिख रहे हैं।

910

पापा का बर्थडे हो और उन्हें केक फेशियल ना दिया जाए ऐसे भला कैसे हो सकता है। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कि धोनी के बर्थडे पर बेटी जीवा ने पापा की क्या हालत कर दी। इसके बाद धोनी उनके साथ नाचते हुए भी नजर आए।

1010

जब धोनी और जीवा की सबसे क्यूट फोटो की बात की जाए तो इस फोटो का जिक्र भला कैसे नहीं हो। यह तस्वीर पिछले साल की है जब धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए शिमला गए हुए थे। इस फोटो में धोनी की बेटी उन्हें प्यार से झप्पी देती नजर आ रही है।

ये भी देखें : MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

धोनी से गांव की इन लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश तो खुद को रोक नहीं पाए माही, 6 Photo में देखें देसी अंदाज

Read more Photos on

Recommended Stories