सामने आया धोनी का नया Look, मिलिट्री मास्क और कूल टी शर्ट पहने आएं नजर

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जब से क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लिया है, उसके बाद से उनका ज्यादातर समय होम टाउन रांची में बीत रहा है। पिछले कुछ समय से धोनी रांची के फार्म हाउस में खेती करते हुए समय बिता रहे हैं। इस बीच अचानक धोनी के नाम से बने एक फैन पेज पर माही की कुछ फोटोज शेयर की गई। इसमें नीले रंग की टीशर्ट पहने धोनी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। तस्वीर में धोनी मिलिट्री प्रिंट वाला मास्क लगाए हुए हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं माही का ये अंदाज....

Deepali Virk | Published : Feb 9, 2021 2:35 AM IST

19
सामने आया धोनी का नया Look, मिलिट्री मास्क और कूल टी शर्ट पहने आएं नजर

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग कितनी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि उनके नाम से इंस्टाग्राम पर हजारों फैन पेज बनाए गए हैं। हालांकि धोनी इंस्टा पर इतना एक्टिव नहीं रहते है, पर उनके फैन पेज पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

29

हाल ही में एमएस धोनी के फैन पेज msdhoniclub.7 पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें ब्लू कलर की टी शर्ट पहने और चेहरे पह मास्क लगाए वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

39

कुछ लोगों ने धोनी के नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखते ही देखते इसपर कई लोगों ने लाइक्स किए। उनके हेयर स्टाइल को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये फोटो मुंबई की है, जहां धोनी आजकल समय बिता रहे हैं।

49

इसके साथ ही धोनी की एक और तस्वीर इस पेज पर शेयर की गई जिसमें वह बिना टी शर्ट के मैदान पर खड़े हस्ते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो पुरानी है, जो इस फैन पेज पर पोस्ट की गई है। लेकिन धोनी का ये अवतार देख फैंस भी दंग रह गए।

59

इससे पहले आईपीएल 2020 में उन्होंने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने इस लुक से एक बार फिर अपने फैंस को अपना दीवाना बना लिया था।

69

वैसे तो धोनी की हर लुक कमाल होता है, लेकिन इस तस्वीर में उनकी एज साफ नजर आ रही है। ग्रे दाढ़ी में नजर आए धोनी की ये तस्वीर लॉकडाउन के समय वायरल हुई थी।

79

अपने फार्म हाउस में बेटी जीवा के साथ खेलते धोनी के इस लुक ने सबको हैरान कर दिया था। नॉर्मल लुक से धोनी बिलकुल अलग नजर आ रहे थे। तस्वीर में लोग धोनी की बढ़ती उम्र देख दंग रह गए थे।

89

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस वक्त क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। बीते साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी आखिरी बार आईपीएल 2020 में क्रिकेट के मैदान पर दिखे थे। इसके बाद से उनको बल्ला थामे हुए नहीं देखा गया है।

99

हालांकि धोनी आईपीएल 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते और कप्तानी करते नजर आएंगे। चेन्नई ने आगामी सीजन के लिए माही को रिटेन भी किया है। बता दें कि आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चैन्नई में होने वाली है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos