क्या आपने देखी हैं धोनी और विराट कोहली की Family Goal वाली ये कुछ स्पेशल तस्वीरें...

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों बेहतरीन कैप्टन होने के साथ-साथ एक प्राउड फादर भी है। वैसे तो दोनों एक-दूसरे से काफी अलग है, लेकिन दोनों में ये समानता जरूर है, कि वह एक बेटी के पिता है। धोनी की बेटी अब 6 साल की हो गई है तो विराट की बेटी का जन्म इसी साल हुआ है। लेकिन ऐसे कई मौके आए है, जहां ये दोनों एक जैसे अपने बच्चियों के साथ नजर आए हैं। आइए आज हम आपको दिखाते हैं विराट-अनुष्का, माही और साक्षी की कुछ ऐसी ही फोटो जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे है और यह फोटो काफी कुछ एक जैसी है...

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2021 5:07 AM IST / Updated: Aug 26 2021, 11:04 AM IST

17
क्या आपने देखी हैं धोनी और विराट कोहली की Family Goal वाली ये कुछ स्पेशल तस्वीरें...

इस फोटो में एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर विराट भी वामिका (Vamika) को गोद में लिए हुए है। हालांकि, वामिका का चेहरा इस तस्वीर में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जीवा की बचपन की फोटो बहुत ही क्यूट लग रही है।

27

क्रिकेटर कभी भी टूर पर जाते हैं तो अक्सर अपने परिवार वालों को साथ लेकर जाते हैं। जब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला करते थे तो उनकी बेटी और वाइफ भी उनके साथ विदेश जाते थे। इस फोटो में धोनी अपनी बेटी को बैग में लिए हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनुष्का (Anushka Sharma) भी अपनी बेटी वामिका को बेबी बैग में सीने से लगाए नजर आ रही हैं।
 

37

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा 6 साल की है। उसका जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। वहीं, वामिका अभी 8 महीने की है, उनका जन्म 11 जनवरी 2021 को मुंबई में हुआ था। 

47

मां बेटी की प्यारी सी तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह अनुष्का और साक्षी अपना मदरहुड इंजॉय करती हैं। एक तरफ जहां साक्षी छोटी सी जीवा को गोद में लिए हुए है, तो अनुष्का भी अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं।

57

बता दें कि जीवा और वामिका में एक समानता ये भी है, कि दोनों की माएं एक साथ स्कूल में पढ़ा करती थीं। जब अनुष्का के पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी तो वह सैंट मैरी स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। उसी स्कूल में साक्षी (Sakshi Dhoni) भी पढ़ती थीं।

67

वैसे तो जीवा और वामिका दोनों ही स्टार किड्स है। जीवा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है, तो वहीं वामिका को अब तक सोशल मीडिया से ज्यादा रूबरू नहीं किया गया है। उसकी जितनी भी तस्वीरें पोस्ट की गई है उसमें उसकी शक्ल आंशिक रूप से ही दिखाई देती है।

77

एक और फोटो देखिए, जो माही की फैमिली और विराट की फैमिली की एक जैसी है इस तस्वीर में एक तरफ जहां जीवा साक्षी और धोनी की जीवा के पैरों की फोटो नजर आ रही है, तो दूसरी फोटो में अनुष्का आपकी बेटी संग पैरों की फोटो क्लिक कर रही हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos