5 बहनों के सपोर्ट से पूरा किया अपना क्रिकेटर बनने का सपना, अब IPL में इस टीम में करेगा डेब्यू

स्पोर्ट्स डेस्क : 18 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (Mini Auction) की गई है। 8 टीमों ने कुल 145.3 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी-अपनी टीमों में 57 खिलाड़ियों को शामिल किया। इसमें जम्मू के रहने वाले यंग खिलाड़ी युधवीर सिंह चरक (Yudhvir Charak) को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि वह जम्मू डिवीजन के दूसरे खिलाड़ी और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले परवेज रसूल, रसिख सलाम और अब्दुल समद आईपीएल में सिलेक्ट हो चुके हैं। आइए आज आपको बताते हैं, इस यंग खिलाड़ी के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2021 4:36 AM IST

18
5 बहनों के सपोर्ट से पूरा किया अपना क्रिकेटर बनने का सपना, अब IPL में इस टीम में करेगा डेब्यू

किसी भी खिलाड़ी के लिए आईपीएल में आना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं होता है और जब 5 बार की विजेता टीम आपको अपनी टीम में चुन लें, तो बात ही अलग होती है। कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, जम्मू के रहने वाले युधवीर सिंह चहर। जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) ने अपनी टीम में शामिल किया है।

28

13 दिसंबर 1997 में जम्मू के डोगरा नगर मुठी में एक मिडिल क्लास फैमिली में युधवीर सिंह का जन्म हुआ था। बचपन से ही उन्होंने एक क्रिकेटर बनने का सपना देखा था। 

38

चरक ने अपना टी20 डेब्यू 12 नवंबर 2019 को हैदराबाद के लिए 2019-20 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था। इसके बाद उन्होंने 17 दिसंबर 2019 को हैदराबाद में रणजी ट्रॉफी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।

48

उनके अबतक के क्रिकेटर करियर की बात की जाए, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 2 मैचों में 132 रन और 2 विकेट अपने नाम किए है। वहीं 6 टी20 मैचों में उन्होंने 189 रन और 3 विकेट हासिल किए हैं।

58

उनकी इन्हीं ऑलराउंड क्षमताओं को देखते हुए गत वर्ष की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख में अपने स्कॉड में शामिल किया है। 

68

आईपीएल में सिलेक्ट होने पर क्रिकेटर की बहन प्रीति चरक ने कहा कि उनके भाई ने जो मेहनत की है, उसका फल उसे मिल गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह युधवीर को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहती हैं।

78

बता दें कि युधवीर 5 बहनों के बीच इकलौते भाई हैं। शुरुआत से ही उनकी बहनों ने उनका बहुत सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने माता-पिता को भी युधवीर के क्रिकेट खेलने के करने के लिए राजी किया। उनके आईपीएल में सिलेक्ट होने के बाद उनके पेरेंट्स भी काफी खुश हैं।

88

गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने युधवीर के अलावा नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशम, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर और पीयूष चावला को अपनी टीम में शामिल किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos