गरीबों की मदद के लिए फिर आगे आए पठान बंधु, दान किया 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते कहर के बीच लोगों की मानवता जाग रही है और चारो तरफ से लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। टीम इंडिया के कई क्रिकेटर भी इनमें शामिल हैं। यूसुफ पठान और इरफान पठान भी इनमें से एक हैं। पठान बंधुओं ने पहले 4 हजार मास्क दान कर सभी का दिल जीता था और एक फिर बार फिर इन दोनोंं भाइयों ने गरीबों की मदद कर सभी का दिल जीत लिया है। अबकी बार इन दोनों ने 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू गरीबों के लिए दान किए हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते देश के प्रधानंत्री ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है और इससे रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने संकठ की स्थिति आ गई है। इस बीच पठान बंधु जैसे लोग इन लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और उनके लिए खाना उपलब्ध करा रहे हैं।
गरीबों के लिए 10,000 किलो चावल और 700 किलो आलू का प्रबंध करते यूसुफ पठान और इरफान पठान
आलू और चावल दान करने के साथ साथ इरफान और यूसुफ लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का काम भी कर रहे हैं।
इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा "इंसान का सबसे बड़ा खौफ भविष्य को लेकर होता है। आज में जीना शुरू करिए आपकी सभी मुश्किलें पहले ही खत्म हो जाएंगी। कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाएं, अफवाह नहीं।"
इससे पहले भी यूसुफ पठान और इरफान पठान ने 400 मास्क दान किए थे।
इरफान इससे पहले भी गरीबों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं।
भारतीय टीम में आने से पहले पठान बंधुओं ने भी गरीबी देखी है और वो इसका मतलब समझते हैं। यही वजह है कि ये दोनों भाई कभी भी दान करने से पीछे नहीं हटते।
इससे पहले सौरव गांगुली ने भी कोलकाता में 1000 लोगों के खाने का प्रबंध किया है।
गांगुली कुछ दिन पहले ही कोलकाता के बेलूर मठ पहुंचे थे और यहां भी उन्होंने लोगों की मदद के लिए दान किया था।
सचिन तेंदुलकर भी लोगों की मदद करने में और दान करने के मामले में काफी आगे रहते हैं। उन्होंने काफी पहले ही 50 लाख रुपये दान किए थे।
हाल ही में टीम इंडिया में जगह बनाने वाली ऋचा घोष ने भी 1 लाख रुपये दान करके सभी दिल जीत लिया था।