शादी के 5 साल बाद भी रोमांस में नंबर वन है हिटमैन शर्मा, सरेआम पत्नि को इस तरह किया बर्थडे विश

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने क्वारंटीन पीरियड में हैं। इस बीच उनसे मीलों दूर उनकी पत्नी 21 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो रितिका और रोहित अपना हर खास दिन काफी ग्रांड तरीके से सेलीब्रेट करते है। लेकिन इस बार रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी पत्नी को रोमांटिक अंदाज में विश किया। जिसका रिप्लाई रितिका (Ritika Sajdeh)ने बड़े ही प्यारे अंदाज में दिया। शादी के 5 साल बाद भी रोहित का रोमांस बढ़ता जा रहा है, इसलिए वाइफ के जन्मदिन पर उन्होंने फिर से उन्हें प्रपोज किया और लिखा लव यू फॉरएवर।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2020 8:58 AM IST

17
शादी के 5 साल बाद भी रोमांस में नंबर वन है हिटमैन शर्मा, सरेआम पत्नि को इस तरह किया बर्थडे विश

रोहित शर्मा नें अपने सोशल मीडिया पर वाइफ रितिका सजदेह के बर्थडे पर क्यूट तस्वीरें शेयर कर उन्हें बेहद ही रोमांटिक अंदाज में विश किया।

27

रोहित ने अपनी और रितिका की कई सारी फोटोज शेयर करते हुए जो लिखा है वो काफी चर्चा में हैं। दरअसल, रोहित ने रितिका को खास अंदाज में प्यार का इजहार किया और 'जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग, लव यू फॉरएवर' लिखा है। वहीं, रितिका ने भी सरेआम उन्हें 'लव यू' कहकर अपना प्यार जाहिर किया।

37

इन तस्वीरों पर फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं और  रोहित की वाइफ रितिका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहित के टीम मेंबर रहे युवराज सिंह ने भी इन फोटो को लाइक कर रितिका को बर्थडे विश किया और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मार्लो'।

47

बता दें कि रोहित शर्मा की रीतिका से मुलाकात युवराज सिंह के जरिए ही हुई थी। रीतिका युवराज को राखी बांधती हैं। शादी से पहले रितिका रोहित की स्पोर्ट्स ईवेंट मैनेजर थीं। दोनों करीब 6 साल से एक दूसरे को जानते थे।

57

रोहित शर्मा ने रीतिका सजदेह के साथ साल 2015 में शादी की थी। अभी हाल ही में 13 दिसंबर को रोहित और रितिका ने अपनी 5वीं शादी की सालगिरह भी मनाई थी। 

67

इसके साथ ही हजारों फैंस रोहित शर्मा को वापस टीम में जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रोहित इंडिया- ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वनडे और टी20 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब तीसरे टेस्ट मैच से उनकी वापसी होगी।

77

फिलहाल वह कोविड के चलते अपना 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे है। हालांकि इस दौरान वह अपनी वापसी को लेकर पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं। रोहित का क्वारंटाइन पीरियड 29 दिसंबर को खत्म होगा और तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से खेला जाना है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos