T20 WC 2021: विराट कोहली से लेकर धोनी तक ये है इंडियन क्रिकेटर्स की बहनें, कोई टीचर तो कोई है हाउस वाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क: 5 दिनों तक चलने वाली दीपावली (diwali 2021) पर्व के आखिरी दिन भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। इस बार भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। आम लोगों की तरह क्रिकेटर्स के लिए भी यह त्योहार बहुत स्पेशल होता है, क्योंकि कई भारतीय खिलाड़ियों की सगी बहने हैं। इस समय भले ही टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के लिए यूएई में है, लेकिन वहां से अपनी बहनों को अपना प्यार जरूर भेज रहे हैं। आइए आज हम आपको मिल जाते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बहनों (cricketer's sisters) से...

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2021 2:44 AM IST / Updated: Nov 06 2021, 09:24 AM IST

110
T20 WC 2021: विराट कोहली से लेकर धोनी तक ये है इंडियन क्रिकेटर्स की बहनें, कोई टीचर तो कोई है हाउस वाइफ

विराट कोहली की बड़ी बहन का नाम भावना ढींगरा हैं। भावना की शादी साल 2002 बिजेनसमैन संजय ढींगरा के साथ हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। कोहली की बहन भावना अपने भाई के बहुत करीब हैं।

210

धोनी की बड़ी बहन क नाम जयंती गुप्ता है। वह अपनी बहन से काफी क्लोज है और बहन ने ही उन्हें क्रिकेट खेलने के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। जयंती पेशे से एक स्कूल टीचर हैं और धोनी का हमेशा सपोर्ट करती हैं। धोनी अपनी सफलता के पीछे अपनी बहन का बड़ा हाथ मानते हैं।

310

सचिन तेंदुलकर की बहन का नाम सविता तेंदुलकर है। उनकी जिंदगी में भाई-बहन का महत्व है। सचिन के बड़े भाई अजीत तेंदुलकर और नितिन तेंदुलकर का उन्हें क्रिकेट सिखाना हो या फिर बहन सविता तेंदुलकर का गिफ्ट में बैट गिफ्ट करना। वह हमेशा अपनी सफलता का श्रेय भाइयों और बहन को देते हैं।

410

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की दो बहनें मंजू और अंजू महरावल है। अंजू एक पॉलिटिकल लीडर हैं और कांग्रेस की तरफ से एमसीडी के चुनाव को जीत चुकी हैं।

510

शिखर धवन की एक छोटी बहन भी है और उनका नाम श्रेष्ठा है। उसकी शादी 2017 में हुई थी। श्रेष्ठा बहुत ही सुंदर हैं।
 

610

जसप्रीत बुमराह की एक बहन जुहिका बुमराह हैं। दोनों का बहुत करीबी रिश्ता है। जसप्रीत अक्सर बहन जुहिका के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

710

भारतीय क्रिकेट के टर्बनेटर हरभजन सिंह 5 बहनों के एकलौते भाई है। कहा जाता है कि, 2000 में पिता की मौत के बाद हरभजन सिंह की बहनों ने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने में उनकी मदद की, जब उन्होंने क्रिकेट छोड़कर और यूएई में ट्रक ड्राइवर बनने का फैसला किया। लेकिन उनकी बहनों ने उनको क्रिकेट खेलने के लिए मोटीवेट किया।

810

रवींद्र जडेजा ने 17 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया और तभी से उनकी बहन नैना और पदमिनी ने उनका ख्याल मां की तरह रखा। नैना परिवार की मदद करने के लिए एक नर्स बनी और यह सुनिश्चित किया कि उसका भाई उसका सपना सच कर सके। जडेजा नैना के बेहद करीब हैं।

910

भारत की टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे की बहन का नाम अपूर्वा है और वे दोनों एक दूसरे के साथ बहुत गहरा और प्यारा बंधन शेयर करते हैं।
 

1010

राहुल और दीपक चाहर चचेरे भाई हैं। लेकिन दीपक की एक बहन मालती चाहर भी है, जो काफी सुंदर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मालती कई बार आईपीएल के दौरान अपना दोनों भाईयों को सपोर्ट करने भी आई है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2021 IND vs SCO: लगातार 2 जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के सपोर्ट में आए फैंस

T20 World Cup 2021 IND vs SCO: साधारण शब्दों में समझें, भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos