स्पोर्ट्स डेस्क : टी 20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New zealand) के बीच सुपर 12 ग्रुप 2 का मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली है, तो वहीं न्यूजीलैंड को भी अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को होने वाला मैच धमाकेदार होने वाला है। भारतीय खिलाड़ियों की वाइफ और गर्लफ्रेंड्स के बारे में, तो हम कई बार आपको बता चुके हैं, लेकिन आज हम आपको मिलवाते हैं, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की पत्नियां से....
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल की पत्नी, लौरा मैकगोल्डरिक हैं। वह पेशे से एक पत्रकार, रिपोर्टर, ब्रॉडकास्टर और रेडियो जॉकी के रूप में काम करती है।
27
सारा रहीम एक एक नर्स हैं, जो ब्रिस्टल यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। केन विलियमसन एक बार इलाज के लिए अस्पताल गए थे और यहीं उनकी मुलाकात हुई थी। पहली नजर में ही सारा और केन एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। पिछले साल उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद भी मिला था।
37
कीवी ऑलराउंडर जिमी नीशम की प्रेमिका एलेक्स मैकलियोड भी एक एथलीट है। वह एक नेट बॉल खिलाड़ी है और एक नर्स के रूप में भी काम करती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लोगों की मदद करना अच्छा लगता है और तब से वह एक नर्स के रूप में काम करती है। हालांकि, वह खेलने के लिए नर्सिंग में ज्यादा समय नहीं दे पाती है। वह 10 साल की उम्र से नेटबॉल खेल रही हैं।
47
कैटलिन डोडोस्की न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर मिचेल सेंटनर की गर्लफ्रेंड हैं। उन्हें कई मौके पर सेंटनर के साथ देखा गया है। सेंटनर भी सोशल मीडिया अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपनी फोटोज सेंड करते रहते हैं।
57
न्यूजीलैंड के सीनियर गेंदबाज टिम साउदी की पत्नी ब्राया फाही एक मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट हैं। वह वेटोटिरा, न्यूजीलैंड में 'द सैंपल रूम' नामक एक ब्यूटी सैलून से जुड़ी हैं। 2011 में एक क्रिकेट मैच के दौरान उन्हें टिम साउदी से प्यार हो गया। दोनों का एक बेटा कूपर साउदी भी है।
67
ट्रेंट और गार्टी ने 2016 में सगाई की थी। दोनों ने अगस्त 2017 में ऑकलैंड में एक निजी समारोह में शादी की। 2016 में ही उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। गार्टी पेशे से टीचर हैं।
77
न्यूजीलैंड और केकेआर के गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन चोट के कारण मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। लेकिन बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड कैट हॉक है, जो अभी पढ़ाई कर रही हैं।