T20 WC2021, NZ vs Aus: 4 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने गंवाया था अपना बॉडी पार्ट, आज इसके बिना भी करता है कमाल

Published : Nov 14, 2021, 08:05 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (New Zealand Vs Australia Final) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में हो रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजी की बात की जाए, तो इसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड जैसे धुआंधार गेंदबाज हैं। पैट कमिंस पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। आईपीएल में भी वह केकेआर के लिए खेलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की पैट कमिंस (Pat Cummins) की एक उंगली नहीं है। बचपन में अपनी उंगली कट जाने के बाद भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं छोड़ी और इसी में अपना नाम बनाया। आइए आज आपको बताते हैं, इस खिलाड़ी के संघर्ष के बारे में...

PREV
16
T20 WC2021, NZ vs Aus: 4 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने गंवाया था अपना बॉडी पार्ट, आज इसके बिना भी करता है कमाल

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है। वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) में पहले नंबर पर काबिज है।

26

पैट कमिंस को यह सफलता उनकी मेहनत के दम पर मिली है। उनके दाएं हाथ की एक उंगली नहीं है। इसके बावजूद वो शानदार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अबतक अपने क्रिकेट करियर में 317 से ज्यादा विकेट लिए है। 

36

एक इंटरव्यू के दौरान कमिंस ने बताया था कि जब वह 4 साल के थे, तब उनकी बहन बाथरूम में थी। वह बाहर खड़े थे कि, तभी उनकी बहन ने जोर से बाथरूम का दरवाजा बंद किया और कमिंस की उंगली दरवाजे में दब गई। 

46

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी उंगली काटनी पड़ी। इसके बाद उनके लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो गया था, लेकिन कमिंस ने हार नहीं मानी और बॉलर बनने का सपना पूरा किया। 

56

अब वह ना सिर्फ अच्छी लाइन और लेंग्थ पर गेंद फेंकते हैं बल्कि उनकी रफ्तार भी 150 किमी. प्रति घंटा तक है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट लिया था। 

66

उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो पैट कमिंस की मंगेतर का नाम एबी बोस्टन कमिंस है, जिन्होंने पिछले महीने 8 अक्टूबर को ही एक बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, इस कपल ने अभी शादी नहीं की है।

ये भी पढ़ें- T20 WC 2021, NZ vs AUS, Final: मैच से पहले दुबई में आया 'भूकंप', लोगों ने महसूस किए झटके

T20 World Cup 2021, Final: खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स की वाइफ, देखें

Recommended Stories