हाल ही में विराट ने वीमेन्स डे के मौके पर अपनी वाइफ और बेटी के लिए एक बहुत ही प्यारा स्टेट्स पोस्ट किया था। अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था कि, 'बच्चे का जन्म देखना सबसे अच्छा पल होता है। ये एक इंसान के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। इसके साक्षी होने के बाद, आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं। भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी को जन्म देने की ताकत दी है, यह इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत, करुणामयी और मजबूत महिला, अपनी मां की तरह बनने वाली मेरी बेटी और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'