जब बच्चे बन गए भारतीय क्रिकेट टीम के ये खिलाड़ी, इंटरनेट पर इस साल छाई नन्हें विराट से लेकर धोनी तक की फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन क्रिकेटर्स अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर धोनी से लेकर कोहली तक की फोटोज धमाल मचाती है। साल 2020 में क्रिकेट के मैदान से अलग कई खिलाड़ियों की पर्सनल तस्वीरें वायरल हुई। कुछ फोटोज में तो ये खिलाड़ी बच्चे तक बन गए। इंटरनेट पर यह तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। जिसमें विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और धोनी तक का यंग वर्जन नजर आया। इन तस्वीरों में उनकी पत्नियां भी उनके साथ हैं और ये लोग काफी क्यूट नजर आ रहे है। तो चलिए आपको भी दिखाते है इन क्रिकेटर्स का यंग अवतार।

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2020 7:29 AM IST / Updated: Dec 09 2020, 07:24 PM IST

17
जब बच्चे बन गए भारतीय क्रिकेट टीम के ये खिलाड़ी, इंटरनेट पर इस साल छाई नन्हें विराट से लेकर धोनी तक की फोटो

इस साल को खत्म होने में अब कुछ दिन ही बाकि है। कोरोना के चलते साल 2020 में लोगों ने काफी समय घर पर बिताया, उनमें हमारे पसंदीदा प्लेयर्स भी शामिल हैं। सभी लोग लॉकडाउन के चलते अपने घरों में कैद हो गए थे।

27

इस दौरान सोशल मीडिया का यूज बहुत ज्यादा बढ़ा। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

37

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का की यंग वर्जन वाली फोटो फैंस को खूब पसंद आई थी। इस तस्वीर को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कोहली के घर आने वाला नन्हा मेहमान कैसा दिखेगा। अगर बच्ची अनुष्का पर गई तो कैसी दिखेगी और अगर बेटा पापा पर गया तो वह कैसा दिखेगा?

47

दरअसल, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिसमें विराट और अनुष्का की फोटो में दोनों को बच्चा कर दिया गया था। इसकी ओरिजनल फोटो कुछ ऐसी दिखती है।

57

कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस तस्वीर में मिस्टर एंड मिसेस धोनी को बच्चों का रूप दे दिया गया है।

67

धोनी और साक्षी की ये तस्वीर देखकर फैंस भी खुद को नहीं रोक पाए और जमकर लाइक्स - कमेंट किए। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि आप बेटी जीवा से ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने तो धोनी और साक्षी की तुलना हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज से कर दी।

77

मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका की तस्वीर भी शेयर की गई है। जिसमें ये दोनों बहुत मासूम लग रहे हैं। रितिका की क्यूटनेस फैंस को उनकी बेटी से ज्यादा लग रही है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos