युवराज सिंह ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, फैंस को दिया चैलेंज- मुझे पहचान कर दिखाओ

Published : Oct 26, 2020, 05:42 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: बचपन की यादें सबकी खूबसूरत होती हैं। जब कभी आप भी अपने बचपन की तस्वीरें देखते होंगे तो एक बार फिर पुराने समय में लौट जाते होंगे। क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया। इस तस्वीर में युवराज एक बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में युवी ने लिखा कि जब आप अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाएं और आपको सिर्फ केक से मतलब हो, तब आप बर्थडे सोंग नहीं गाते। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस से खुद को पहचान कर दिखाने को कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने इस फोटो को ही वायरल कर दिया। आइये युवी की पहचान करवाने में हम आपकी मदद करते हैं... 

PREV
18
युवराज सिंह ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, फैंस को दिया चैलेंज- मुझे पहचान कर दिखाओ

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त के बर्थडे की एक तस्वीर शेयर की की है। इस तस्वीर में उनके बचपन के कई फ्रेंड नजर आ रहे हैं। युवराज भी इसी तस्वीर में हैं। क्या आपने पहचाना उन्हें।  

28

उनके कई फैंस ने झट से ही अपने पसंदीदा क्रिकेटर को पहचान लिया। एक यूजर ने लिखा कि वो बच्चा जो अपनी मिडिल फिंगर को दांतों से दबा कर रखे है, वही युवी है। जी हां, यही नटखट बच्चा हैं युवराज सिंह।  

38

ये पहली बार नहीं है कि युवराज ने अपने बचपन की फोटोज शेयर की। इससे पहले भी वो अपनी बहनों के साथ पुरानी फोटोज शेयर कर चुके हैं। लोगों को नन्हे युवराज की फोटोज काफी पसंद आती है। 
 

48

युवराज सिंह अपने इंस्टा अकाउंट पर ढेर सारी थ्रो  बैक मेमोरीज शेयर करते रहते हैं। कुछ ही समय पहले वीरेंदर सहवाग के जन्मदिन पर उन्होंने अपनी और वीरू पाजी की एक पुरानी  तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया था। 

58

युवराज के अकाउंट पर एक ये पुरानी तस्वीर भी शेयर की गई। इसमें युवी काफी बड़ा सा बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि उनके पीछे कौन खड़ा है, उन्हें याद नहीं, लेकिन वो अपने खेल ट्रेवलिंग को काफी मिस कर रहे हैं। 

68

इससे पहले लॉकडाउन में युवराज ने 5 महीने तक बाल नहीं कटवाए। इसके बाद उन्होने खुद अपने हेयर कट की तस्वीर शेयर की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 

78

युवराज सिंह ने अपनी और सचिन तेंदुलकर की भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसमें सचिन युवराज के  मोबाइल में झांकते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर युवी ने उनकी टांग खींच दी। 
 

88

भले ही युवराज ने  क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन उनके फैंस आज भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं। युवी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फैन की फोटो शेयर की, जिसने अपने हाथ पर उनकी तस्वीर का टैटू बनवाया है।  

Recommended Stories