विवादों से भरी है इस आप नेता की जिंदगी, कभी भाई पर भी लगा था बीवी को पीटने का आरोप

Published : Jan 26, 2020, 04:32 PM IST

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, हर पार्टी के उम्मीदवार तेजी से बचे हुए समय का इस्तेमाल करने में लगे हैं। इस कड़ी में हम आपको दिल्ली की हर पार्टी के बड़े नेताओं की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो उस नेता की खूबी भी है और कुछ कमियां भी। आज हम बात करने जा रहे हैं आम आदमी पार्टी की लीडर राखी बिरला की। राखी मंगोलपुरी से विधायक हैं। साथ ही दिल्ली लेजिस्लेटिव असेंबली की भी सदस्य हैं। उनकी जिंदगी काफी विवादित रही है। कभी इनकी भाभी ने भी अपने पति पर पीटने का आरोप लगाया था। 

PREV
18
विवादों से भरी है इस आप नेता की जिंदगी, कभी भाई पर भी लगा था बीवी को पीटने का आरोप
राखी बिरला का जन्म शीला और भूपेंद्र सिंह बिधलन के घर 1987 में हुआ था।
28
चार बहनों में राखी सबसे छोटी थीं।
38
उनका सरनेम बिधलन की जगह बिरला स्कूल वालों की गलती के कारण हो गया था। दरअसल, स्कूल के सर्टिफिकेट में उनके नाम के साथ बिधलन की जगह बिरला सरनेम लिख दिया गया था। इसके बाद उन्होंने भी इसे बदलने की कोशिश नहीं की और उनका नाम राखी बिरला ही हो गया।
48
उन्होंने एनबीए स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन से मास्टर्स किया था। साथ ही जैन टीवी में सात महीने का एक्सपीरियंस भी था।
58
राजनीति से राखी का वास्ता तब पड़ा जब वो जन लोकपाल बिल मूवमेंट के दौरान अरविन्द केजरीवाल से मिली। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया।
68
2013 में उन्होंने मंगोलपुरी सात से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत गईं। हालांकि, 2014 में वो बीजेपी के उदित राज के खिलाफ लोकसभा चुनाव में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हार गई।
78
इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में राखी बिरला आम आदमी की तरफ से खड़ी हुई हैं
88
इस आप नेता के जन्मदिन पार्टी पर भी जब जमकर विवाद हुआ था, तब भी उनकी काफी चर्चा हुई थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories