फेसबुक से शुरू हुई इस आप नेता की लव स्टोरी, पत्नी ने पहले कर दिया था रिजेक्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में कुछ ही समय में आम आदमी पार्टी ने अपनी इतनी मजबूत पकड़ बना ली है कि अब बीजेपी और कांग्रेस के पास उसका तोड़ मौजूद नहीं है। 8 फरवरी को यहां होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी बड़ी मजबूती से आगे बढ़ रही है। बात अगर आम आदम पार्टी की करें, तो अरविन्द केजरीवाल के नेताओं के ब्रिगेड में कई चेहरे हैं। इनमें किराड़ी विधानसभा से विधायक ऋतुराज झा भी शामिल हैं। पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले ऋतुराज राजनीति में विरोधियों के प्रति जितने तल्ख़ हैं, आम जिंदगी में उतने ही नर्म दिल के हैं। उनकी लव स्टोरी काफी मशहूर है। परिवार वालों को समझा बुझाकर आखिर उन्होंने अपना प्यार पा ही लिया।  
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 23, 2020 5:17 AM IST

110
फेसबुक से शुरू हुई इस आप नेता की लव स्टोरी, पत्नी ने पहले कर दिया था रिजेक्ट
5 दिसंबर 2016 को ऋतुराज झा ने आप की ही कार्यकर्ता आरती शर्मा से शादी की थी। लेकिन इनकी शादी में कई अड़चनें भी थी।
210
दोनों की मुलाक़ात 2014 में हुए लोकसभा चुना वकी तयारी के दौरान हुई थी। दोनों आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए बनारस में थे। वहां दोनों मिलते थे। लेकिन इसके बाद चुनाव खत्म हुए और दोनों दिल्ली में अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए।
310
इसके कुछ समय बाद ऋतुराज ने आरती को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। आरती ने उसे एक्सेप्ट कर लिया। कुछ दिनों तक फेसबुक पर दोनों की बातें हुई। लेकिन इसके बाद फिर बातचीत बंद हो गई।
410
2015 में ऋतुराज ने आम आदमी पार्टी की टिकट से किराड़ी से इलेक्शन लड़ा और जीतकर विधायक बन गए। इसके बाद वो अजमेर शरीद में चादर चढ़ाने गए। वहां से निकलते हुए उन्हें आरती का बधाई सन्देश मिला। तब जाकर ऋतुराज को याद आया कि ये वही लड़की है, जिससे वो बनारस फिर फेसबुक पर मिले थे।
510
विधायक बनने के बाद ऋतुराज दिल्ली सचिवालय आते-जाते रहते थे। वहीं पार्टी की तरफ से आरती थी जाती थीं। दोनों की वहां मुलाक़ात हुई। इसके बाद पार्टी की ट्रिप पर सभी अजमेर शरीफ गए। इस ट्रिप में आरती और ऋतुराज के बीच नजदीकियां बनी। और वहीं ऋतुराज ने आरती को प्रपोज कर दिया।
610
लेकिन आरती ने हां नहीं किया। आरती को डर था कि भला कोई विधायक नॉर्मल कार्यकर्ता से शादी क्यों करेगा। आरती ने बहाना बनाते हुए कहा कि घरवाले नहीं मानेंगे। इसकी जिम्मेदारी ऋतुराज ने ली।
710
घर लौटने के बाद ऋतुराज ने आरती की मां से मिलकर उनका हाथ मांगा। आरती की मां इस रिश्ते के लिए मान गईं लेकिन असली मुश्किल ऋतुराज के घर में शुरू हुई।
810
ऋतुराज के पिता का मानना था कि विधायक बेटे के लिए अमीर घर की लड़की का रिश्ता आएगा, जिसमें काफी दहेज़ मिल जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी वाले लड़की की भी चाहत ऋतुराज के पिता को थी।
910
हालांकि ऋतुराज ने अपने पिता से कहा कि पैसे तो आ जाएंगे लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिलेगा। कुछ समय बाद ऋतुराज के पिता इस बात के लिए मान गए। आखिरकार 6 दिसंबर 2016 को दोनों की शादी हुई।
1010
आज इनका एक बेटा भी है। कपल हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ है। इस विधानसभा चुनाव में आरती अपने पति के प्रचार में जी जान से जुटी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos