हार की खबरों के बीच BJP के लिए अच्छी खबर, पार्टी का पहला उम्मीदवार, जिसने चखा जीत का स्वाद

Published : Feb 11, 2020, 04:42 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 08:06 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक विश्वास नगर से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा 16,457 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने दीपक सिंगला को हराया। साल 2015 में भी ओम प्रकाश शर्मा ने इस सीट से 10,158 वोटों से जीत हासिल की थी। दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 62.59% मतदान हुआ था।  

PREV
15
हार की खबरों के बीच BJP के लिए अच्छी खबर, पार्टी का पहला उम्मीदवार, जिसने चखा जीत का स्वाद
आप को 63, भाजपा को 7 सीट : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में रुझानों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 63 और भाजपा को 7 सीट मिली है। कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल सकी। साल 2015 में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं भाजपा को 3 सीट मिली थी।
25
विश्वासनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक ओपी शर्मा को मैदान में उतारा। आप ने पिछले दो चुनाव लड़ने वाले अतुल गुप्ता की जगह दीपक सिंगला को और कांग्रेस ने गुरुचरण सिंह राजू को टिकट दिया। इस सीट पर 2015 तक छह बार चुनाव हुए हैं। तीन-तीन बार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कामयाबी मिली है।
35
दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 62.59% मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 24 घंटे बाद मतदान का आंकड़ा जारी किया था, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि क्या भाजपा और आरएसएस से पूछकर मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।
45
अरविंद केजरीवाल ने अपनी टीम के साथ बैठकर ऐसे मतगणना देखी।
55
एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में दोबारा केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है। रिपब्लिक टीवी के मुताबिक आप को 48-61 सीट, भाजपा को 9-21 सीट, कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं इंडिया टीवी को 44, भाजपा को 26 और कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories