Delhi Election: आम आदमी पार्टी का ये नेता है करोड़ों की संपत्ति का मालिक, जानिए फैमिली बैकग्राउंड

Published : Jan 26, 2020, 06:34 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होंगे और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच सत्ताधीन आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। आप पार्टी में करोड़पति उम्मीदवार भी हैं जिनकी संपत्ति जान लोगों के होश उड़े हुए हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 70 विधानसभा सीटों पर 1029 उम्मीदवारों ने 1528 नामांकन दाखिए किए थे। इस बार चुनाव में कई करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा आप के करोड़पति उम्मीदवार की है। 

PREV
16
Delhi Election: आम आदमी पार्टी का ये नेता है करोड़ों की संपत्ति का मालिक, जानिए फैमिली बैकग्राउंड
ये करोड़पति उम्मीदवार हैं धर्मपाल लाकरा। लाकरा की संपत्ति को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के 143 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की संपत्ति थी। मगर इस बार करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 164 हो गई है। इसके अलावा इस बार 13 उम्मीदवारों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसमें आम आदमी पार्टी के छह, कांग्रेस के चार और बीजेपी के तीन उम्मीदवार शामिल हैं।
26
धर्मपाल लकड़ा का जन्म 4 जून 1958 को दिल्ली के ग्राम मुंडका में हुआ है। उनके पिता का नाम चौधरी श्योदान सिंह (मुंडका के पूर्व प्रधान) और श्रीमती जीवन देवी उनकी मां का नाम है। उनके पिता मुंडका और आसपास के गांवों के बड़े जमींदार और किसान थे। इसी सीट से धर्मपाल भी प्रत्याशी हैं।
36
धर्मपाल लाकरा को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुंडका सीट से उतारा है। मौजूदा विधायक सुखबीर सिंह दलाल का टिकट काटकर लाकरा को उम्मीदवार बनाया है। धर्मपाल ने साल 2014 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था लेकिन तब उनको टिकट नहीं मिला था। लेकिन इस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
46
धर्मपाल लाकरा इस दिल्ली चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। लाकरा के पास 292 करोड़ की संपत्ति है। यही नहीं, धर्मपाल लाकरा दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
56
292 करोड़ की सपंत्ति के मालिक हैं लाकरा साल, 2013 और 2015 में अकाली दल के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे अमीर रहे थे, सिरसा ने चुनावी हलफनामे में 239 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। धर्मपाल लाकरा का ज्यादातर निवेश अचल संपत्ति के रूप में है।
66
उनके पास मकान-जमीन के तौर पर 288.7 करोड़ की संपत्ति है। जबकि 3.3 करोड़ चल संपत्ति के तौर पर है। उनके पास 87,000 रु कैश हैं। लाकरा ने बिजनेस, खेती और बैंक से मिलने वाले ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया है। धर्मपाल लाकरा का मुकाबला बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह और कांग्रेस के डॉक्टर नरेश कुमार से है।

Recommended Stories