बार-बार नाम बदलने की वजह से चर्चा में आई थी ये नेता, पिता पर लगा था आतंकी के सपोर्ट का आरोप

Published : Feb 04, 2020, 06:13 PM ISTUpdated : Feb 04, 2020, 06:39 PM IST

नई दिल्ली: 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव है। अब चुनावों में बेहद कम समय बचा है, ऐसे में हर पार्टी पूरी शिद्दत से चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगी है। दिल्ली चुनाव को लेकर हम आपको हर पार्टी के बड़े नेताओं के बारे में बता रहे हैं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बार कालकाजी विधानसभा की प्रत्याशी आतिशी के बारे में। आतिशी अपने काम के अलावा पर्सनल कारणों से भी चर्चा में रहती हैं। 

PREV
110
बार-बार नाम बदलने की वजह से चर्चा में आई थी ये नेता, पिता पर लगा था आतंकी के सपोर्ट का आरोप
आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ था। उनके पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था। तबसे उनका नाम आतिशी मार्लेना हो गया। जो अब भी उनके सर्टिफिकेट में लिखा है।
210
आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। जिसके बाद उन्होंआतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। जिसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की। उन्होंने सेंट स्टीफेंस में टॉप किया था। ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की। उन्होंने सेंट स्टीफेंस में टॉप किया था।
310
आगे की पढ़ाई के लिए वो विदेश चली गईं। जहां उन्होंने रोड्स स्कॉलशिप लेकर ऑक्सफोर्ड से मास्टर्स किया।
410
पॉलिटिक्स में आने से पहले आतिशी आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में हिस्ट्री टीचर थी।
510
उन्होंने 2011 में इंडियन एंटी-करप्शन मूवमेंट में हिस्सा लिया। इस तरह उनकी आम आदमी पार्टी में एंट्री हुई।
610
2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने साउथ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ा था। जिसमें वो गौतम गंभीर के हाथों बुरी तरह हार गई थीं।
710
अपने सरनेम के कारण आतिशी काफी विवादों में रही। सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही थी कि आतिशी ईसाई समुदाय से हैं। कई विवादों के बाद उन्होंने अपने नाम से 'मार्लेना' हटा दिया था।
810
इतना ही नहीं, आतिशी तब भी विवादों में आई थी, जब उनके पिता पर आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी ना देने की मुहीम छेड़ने का आरोप लगा था।
910
तब सफाई में आतिशी ने कहा था कि उनके पिता का फैसला और विचार निजी है। इसमें उनका कोई लेना देना नहीं है।
1010
इस विधानसभा चुनाव आतिशी कालकाजी सीट से किस्मत आजमा रही हैं। अपने चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी आतिशी की किस्मत का फैसला 8 को और परिणाम 11 को आ जाएंगे।

Recommended Stories