3 मौके जब फर्जी साबित हुए ABP के सर्वे, अनुमान के मुकाबले नतीजों में जमीन आसमान का अंतर

Published : Jan 07, 2020, 12:52 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 01:08 PM IST

नई दिल्ली. केंद्र शासित राज्य में चुनाव की घोषणा होने के ठीक बाद एक सर्वे की वजह से दिल्ली के बेहद सर्द मौसम में राजनीतिक पारा अचानक से चढ़ गया। दरअसल, एबीपी न्यूज-सी वोटर ने सर्वे में बताया कि दिल्ली में एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की आंधी आने वाली है। केजरीवाल एक बार फिर प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाने में कामयाब होंगे। 

PREV
16
3 मौके जब फर्जी साबित हुए ABP के सर्वे, अनुमान के मुकाबले नतीजों में जमीन आसमान का अंतर
सर्वे के मुताबिक 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में AAP एकतरफा जीत हासिल करते हुए 70 में से 59 सीटें जीत सकती है। सर्वे में बीजेपी को आठ जबकि कांग्रेस को तीन सीटें जीतते दिखाया गया है।
26
जाहिर सी बात है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आप से बहुत आगे रहने वाली बीजेपी और कांग्रेस को चुनाव से पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे पसंद नहीं आया होगा। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस पांच सीटों पर दूसरे स्थान पर थी जबकि "आप" तीसरे नंबर पर खिसक गई। सर्वे से नाराज बीजेपी ने तत्काल कार्रवाई की है। बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सर्वे पर कड़ी आपत्ति जताई और आयोग में शिकायत की। उन्होंने ट्विटर पर शिकायत की एक कॉपी भी साझा की और लिखा, "ये चुनाव आयोग के आचार संहिता का उल्लंघन हैं।"
36
वैसे एबीपी न्यूज-सी वोटर ने पहले भी राज्यों के चुनाव के लिए कई ओपिनियन पोल किए हैं। लेकिन ये नतीजों से पूरी तरह उलट साबित हुए। दिल्ली के सर्वे के बाद ट्विटर पर एबीपी न्यूज-सी वोटर के पुराने ओपिनियल पोल वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर सर्वे में क्या कहा गया था और हकीकत में नतीजे कैसे आए।
46
हरियाणा में क्या था एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे :- 2019 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर ने जो सर्वे किया था उसमें भी सत्ता में काबिज बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया गया था। 90 सदस्यीय विधानसभा में एबीपी ने बीजेपी को 83 सीटें दी थीं। कांग्रेस को तीन और अन्य को चार सीटों पर जीतता दिखाया गया था। नतीजे इसके उलट रहे। बीजेपी 40 सीटें जीतकर बहुमत से दूर रह गई। कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं जबकि अन्य के खाते में 19 सीटें गईं।
56
महाराष्ट्र :- एबीपी न्यूज-सी वोटर ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया गया था। सर्वे में कहा गया कि एनडीए 205 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। हालांकि नतीजों में गठबंधन को महज 161 सीटें मिलीं। कांग्रेस गठबंधन ने 86 सीटों के अनुमान के मुकाबले 99 सीटें जीतने में कामयाब हुई।
66
झारखंड :- एबीपी न्यूज-सी वोटर का अनुमान यहां भी लगभग गलत साबित हुआ। सर्वे में 38 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया गया था। कहा गया की पार्टी 28 से 38 सीटें जीतेगी। मगर नतीजों में बीजेपी महज 25 सीटों पर सिमट गई। जबकि जेएमएम कांग्रेस गठबंधन को 47 सीटों पर धमाकेदार जीत मिली।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories