पणजी/इंफाल। गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट (Assembly Election Result) आने लगा है। दोनों राज्यों की कुल 40+ 60 सीटों के परिणामों पर हर किसी की नजर है। हम आपको वो 10 VIP सीटों के बारे में बता रहे हैं, जो इस पूरे चुनाव में हॉट सीट बनी रहीं। इन सीटों पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े-चर्चित नेता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। आइए जानते हैं इन सीटों और उम्मीदवारों के बारे में....
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा की संक्वेलिम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 2012 में यहां से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। उसके बाद 2012 में भी इसी सीट से चुनाव जीते। अब इस सीट से ये तीसरा चुनाव है। सावंत विधानसभा स्पीकर भी रहे हैं। दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 18 मार्च 2019 को राज्य के 13वें सीएम बने।
210
सांताक्रूज विधानसभा सीट
अमित पालेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और उत्तरी गोवा की सांताक्रूज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित का ये पहला चुनाव है। अमित की मां 10 साल तक सरपंच रह चुकी हैं। सांताक्रूज सीट पर लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस यहां प्रत्याशी बदलती रही।
310
पणजी विधानसभा सीट
उत्पल पर्रिकर यहां उत्तरी गोवा की पणजी सीट से उम्मीदवार हैं। ये सीट लगातार भाजपा जीतती आ रही है। लेकिन, इस बार उत्पल ने कड़ी चुनौती दी है। भाजपा ने यहां से मौजूदा विधायक अतानासियो मोनसेरेट (Atanasio Monserrate) को टिकट दिया है। इससे पहले इस सीट से उत्पल के पिता और दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जीतते आए हैं। पर्रिकर के निधन के बाद 2019 में उपचुनाव हुए तो मोनसेरेट ने जीत हासिल की थी। उत्पल अपने पिता की सियासी विरासत को संभालने में जुटे हैं।
410
मरगाओ विधानसभा सीट
कांग्रेस नेता दिगंबर कामत यहां दक्षिण गोवा की मरगाओ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे इस सीट से लगातार 1994 से विधायक हैं। कामत यहां 1994 में पहली बार भाजपा से जीते। उसके बाद लगातार जीत का सिलसिला बना रहा। वे 1999, 2002 में भी भाजपा से जीते। बाद में कांग्रेस में शामिल हुए और 2007, 2012 और 2017 में भी मरगाओ से चुने गए।
510
फटोर्डा विधानसभा सीटगोवा
फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई फटोर्डा (Fatorda) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट दक्षिण गोवा में आती है। विजय यहां से साल 2012 में पहली बार चुनाव जीते थे। उसके बाद 2017 का चुनाव भी जीता। अब 2022 में भी उम्मीदवार हैं। इस बार कांग्रेस से गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में विजय की टक्कर यहां भाजपा प्रत्याशी से है।
इसके अलावा, गोवा में पूर्व सीएम चर्चिल अलेमाओ (TMC), रवि नाइक (BJP), लक्ष्मीकांत पारसेकर (independent) के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें हैं। चर्चिल टीएमसी से बेनौलिम (Benaulim) सीट से और रवि नाइक बीजेपी के टिकट से पोंडा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।
610
मणिपुर में इन VIP सीटों पर सबकी नजर...
हिंगांग विधानसभा सीट
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह इम्फाल जिले की हिंगांग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये उनकी परंपरागत सीट है और खासा दबदबा है। बीरेन सिंह 2003 से यहां चुनाव जीतते आ रहे हैं। वे लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के पी. शरदचंद्र सिंह को हराया था। हिंगाग सीट मणिपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यहां से भाजपा के राजकुमार रंजन सिंह सांसद हैं।
710
सिंगजामेई विधानसभा सीट
इम्फाल वेस्ट जिले की सिंगजामेई विधानसभा सीट भी VIP है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता युमनाम खेमचंद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। युमनाम ने 2017 में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार टी. हिमोचंद्र सिंह को हराया था। इससे पहले, 2012 के विधानसभा चुनाव में टी. हेमोचंद्र सिंह लगातार तीसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए थे। तब ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार युमनाम खेमचंद सिंह दूसरे नंबर पर थे।
810
थौबल विधानसभा सीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओकरम इबोबी सिंह अपनी परंपरागत सीट थौबल से चुनावी मैदान में हैं। ये सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। 1972 से अब तक कुल 11 बार चुनाव हुए हैं। पिछले 15 सालों से इस सीट पर कांग्रेस का राज है। 2007 से अब तक इबोबी सिंह विधायक निर्वाचित होते आ रहे हैं। वे मणिपुर के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।
910
बिष्णुपुर विधानसभा सीट
बिष्णुपुर विधानसभा सीट पर अब तक कांग्रेस का दबदबा देखने को मिलता रहा है। हालांकि, इस बार हालात बदले नजर आ रहे हैं। क्योंकि, कांग्रेस से 6 बार चुनाव जीतने वाले गोविंददास कोंथौजम अब भाजपा उम्मीदवार हैं। 2012 के चुनाव में मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। 2017 में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को हराया था। कोंथौजम की अपनी समाज के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता है।
1010
नामबोल विधानसभा सीट
बिष्णुपुर जिले की नामबोल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एन लोकेन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भी कांग्रेस का खासा दबदबा है। लोकेन इस सीट से सिटिंग विधायक हैं। पार्टी ने 6 महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। लोकेन सिंह इस सीट से 2002 से विधायक हैं। ये उनका पांचवां चुनाव है। अब तक कुल 6 बार कांग्रेस जीत चुकी है।
इसी तरह लंगथबल विधानसभा सीट से भाजपा नेता और पूर्व मंत्री करम श्याम और सीएम एन बीरेन के दामाद राजकुमार इमो सिंह के चुनाव परिणाम पर भी सबकी नजर है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.