गांधीनगर। Gujarat Assembly Election Result 2022: इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी ने गुजरात में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। अरविंद्र केजरीवाल ने जब इसुदान को पार्टी की ओर से राज्य का अगला सीएम उम्मीदवार बताया तो यह भी कहा था सब कुछ जनता के कहने पर और उनकी ओर से दी गई राय के आधार पर हो रहा है। हालांकि, इसुदान ने अरविंद केजरीवाल को भी दिल से धन्यवाद दिया था और कहा कि वे जनता का सेवक बनकर हमेशा लोक हित में काम करेंगे। आइए देखते हैं कि जिस जनता ने उन्हें सीएम फेस के तौर पर चुना, तो क्या मुख्यमंत्री के तौर पर भी चुना है या नहीं।
इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए। उन्हें 59 हजार 89 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मुलुभाई बेरा ने इस सीट से जीत दर्ज की। उन्हें 77 हजार 834 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमभाई अहीर को 44 हजार 715 वोट मिले।
210
पार्टी ने पत्रकार से राजनेता बने इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। केजरीवाल ने कहा था कि यह सब जनता की राय के आधार पर हुआ। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में इस बार सभी 182 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। मगर उसके एक प्रत्याशी ने बीच में ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।
310
दरअसल, गोपाल इटालिया भी मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, मगर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देकर पहले ही गलत चर्चा में आ गए थे।
410
सीएम फेस चुने जाने के बाद इसुदान गढ़वी ने सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का आभार जताया था और बाद में जनता का, जिसने उनके लिए सीएम फेस की राय दी थी।
510
इसुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को देवभूमि द्वारका जिले के खांभलिया में हुआ था। उनके पिता किसान और पशुपालक थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी खांभलिया में हुई।
610
इसके बाद इसुदान ने कॉमर्स में ग्रेजुएट किया और फिर 2005 में गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता किया। वे दूरदर्शन से जुड़कर किसानों पर एक प्रोग्राम होस्ट करने लगे।
710
करीब डेढ़ साल पहले वे आम आदमी पार्टी से जुड़ गए और चुनाव में पार्टी ने उन्हें खांभलिया सीट से ही उम्मीदवार भी बनाया। इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। मेघजी कंजारिया यहां से विधायक थे।
810
इसुदान गढ़वी पर शराब पीने और महिलाओं से छेड़खानी का आरोप भी लग चुका है। इस मामले में पुलिस कार्यवाही भी हुई और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।
910
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसुदान के नाम का ऐलान करते हुए कहा था कि राज्य के 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने इसुदान को सीएम बनाने की मांग रखी।
1010
राजनीति में आने से पहले इसुदान गढ़वी पेश से पत्रकार रहे हैं। वे इन दिनों आप के संयुक्त महासचिव हैं। इसके अलावा वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।