हिमाचल प्रदेश में मोदी की एक झलक पाने उमड़ा जनसैलाब, फूलों की बारिश के बीच देखें PM की 10 तस्वीर

Published : Nov 05, 2022, 04:26 PM ISTUpdated : Nov 05, 2022, 05:46 PM IST

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए प्रचार करने मंडी पहुंचे। मंडी के सुंदर नगर में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सुंदर नगर में नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ा। सड़क के दोनों किनारे हजारों की संख्या में लोग पीएम का स्वागत करने के लिए जुटे हुए थे। प्रधानमंत्री की कार जैसे ही आई लोगों ने गुलाब के फूलों की बारिश की। देखें 10 खास तस्वीरें...

PREV
110
हिमाचल प्रदेश में मोदी की एक झलक पाने उमड़ा जनसैलाब, फूलों की बारिश के बीच देखें PM की 10 तस्वीर

सड़क के दोनों किनारे हजारों की संख्या में लोग नरेंद्र मोदी को देखने के लिए जुटे हुए थे। नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने मोदी..मोदी.. के नारे भी लगाए।
 

210

नरेंद्र मोदी को देखने के लिए जुटे लोग बीच सड़क पर नहीं आ सकें इसके लिए पुलिस ने रस्सी बांधी थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। नरेंद्र मोदी की कार पास आई तो लोगों ने उनकी ओर गुलाब के फूल फेंके। 
 

310

भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी का झंडा लेकर सुंदर नगर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
 

410

नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए इतनी अधिक भीड़ थी मानों पूरा सुंदर नगर ही जुट गया हो। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित थे।
 

510

हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आईं हुईं थी। तेज धूप में भी लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
 

610

जनसभा के दौरान नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छोटा राज्य होने के चलते कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल प्रदेश की अनदेखी की। भाजपा की सरकार ने हिमाचल में काम किया है। हम साथ मिलकर हिमाचल को आगे ले जाएंगे।
 

710

मोदी ने कहा कि इस पहाड़ी राज्य में एक ही पार्टी को लगातार दो बार सत्ता में नहीं लाने का इतिहास रहा है। राज्य में बीजेपी सत्ता में है और इसे बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
 

810

मोदी ने कहा कि हम साथ मिलकर हिमाचल को आगे ले जाएंगे। एक नया रियाज शुरू करेंगे और भाजपा को सत्ता में वापस लाएंगे। कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। 
 

910

पीएम ने कहा कि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात खपा देते हैं। कांग्रेस 40 साल से फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी, लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार आई तो हमने वन रैंक वन पेंशन देने का फैसला किया।
 

1010

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हिमाचल के लोगों ने भाजपा को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आज 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंचता। उज्ज्वला का सिलेंडर नहीं पहुंचता। आयुष्मान योजना और हिमकेयर योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता। 
 

Recommended Stories