उत्तराखंड में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मां गंगा का लिया आशीर्वाद, हर की पौड़ी पर सांध्य आरती की, PHOTOS

Published : Feb 05, 2022, 06:47 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 07:03 PM IST

हरिद्वार। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां हर की पौड़ी में मां गंगा की संध्या आरती की। राहुल ने चुनाव से पहले मां गंगा का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी ने मां गंगा से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। राहुल के हर की पौड़ी पहुंचने से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और खुफियां एजेंसियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया था। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी भी शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जायजा लिया था। तस्वीरों में देखिए राहुल गांधी की पूजा-अर्चना...

PREV
15
उत्तराखंड में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मां गंगा का लिया आशीर्वाद, हर की पौड़ी पर सांध्य आरती की, PHOTOS

हर की पौड़ी और कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका गया। राहुल ने यहां मां गंगा की पूजा की और पुष्प अर्पित किए। उसके बाद सिक्के भी समर्पित किए। आचमन भी किया। राहुल यहां एक बच्चे को भी दुलारते देखे गए।

25

इससे पहले राहुल गांधी ने उत्‍तराखंड में चुनाव प्रचार किया। उन्‍होंने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में चुनावी मीटिंग को संबोधित किया। राहुल ने हरिद्वार में चार बड़े चुनावी वादे किए।

35

राहुल हरिद्वार में कहा- हम आपसे 4 वादे कर रहे हैं। हम 4 लाख लोगों को रोजगार देंगे। हम 500 रुपए से कम का एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम यहां ‘न्याय’ योजना भी लागू करेंगे, जिसमें 5 लाख परिवारों को साल में 40,000 रुपए दिए जाएंगे।

45

इससे पहले राहुल गांधी ने उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित किया और कहा- मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का समय ‘गोल्डन पीरियड’ क्यों था। वह गोल्डन पीरियड इसलिए था, क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाजे आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे।

55

एक पीएम को सबके लिए काम करना चाहिए, लोगों की सुनिए… नरेंद्र मोदी जी पीएम नहीं हैं, लेकिन एक राजा हैं। उन्होंने लगभग एक साल तक किसानों की उपेक्षा की, क्योंकि एक राजा मजदूरों की बात नहीं करता और न ही सुनता है और उनके लिए अपना फैसला खुद लेता है।

Read more Photos on

Recommended Stories