Golden Temple पहुंचे पंजाब में AAP सीएम फेस भगवंत मान..अरदास कर मांगी जीत की दुआ

Published : Jan 22, 2022, 04:16 PM IST

अमृतसर  : पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रचार भी तेज होता जा रहा है। कोई मंदिर पहुंच रहा है तो कोई गुरुद्वारे। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम फेस भगवंत मान (Bhagwant Mann) स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) पहुंचे और अरदास कर जीत की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की। स्वर्ण मंदिर में मान के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। समर्थकों के बीच भगवंत मान का कॉन्फिडेंस काफी अलग ही दिखाई दे रहा था। देखिए गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की Photos..

PREV
16
Golden Temple पहुंचे पंजाब में AAP सीएम फेस भगवंत मान..अरदास कर मांगी जीत की दुआ

भगवंत मान आज सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार अमृतसर आए थे। उन्होंने गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और राम तीर्थ मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की। लिखा - सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर पंजाब की तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

26

भगवंत मान ने इस दौरान कांग्रेस की नीतियों पर कटाक्ष किया और सीएम चन्नी को उनकी सीट से आकर चुनाव लड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी उन्हें अपनी सीट चमकौर साहिब साहिब से चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। लेकिन वह भूल रहे हैं कि उनकी सीट रिजर्व है। अगर वह चुनाव लड़ना ही चाहते हैं तो लंबी से आकर चुनाव लड़ सकते हैं। 
 

36

इस दौरान भगवंत मान पंजाब में राज कर चुकी सरकारों की नीतियों को गलत ढहराया। उन्होंने कहा कि इन सरकारों के कारण ही पंजाब आज कर्जे में है। कर्जा ले-ले कर इन्होंने अपने महल व होटल बनाए हैं। लेकिन अब इधर-उधर जाने वाले पैसे का मुंह खजाने की तरफ किया जाएगा, ताकि खजाना भर सके। 
 

46

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा है कि जब मैं CM था, रेत खनन में चन्नी साहब का नाम आता था। सोनिया गांधी ने पूछा कि रेत माफिया में जो शामिल हैं उनको गिरफ़्तार करो तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किस किसको गिरफ़्तार करें सब शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कभी ऐलान नहीं करती कि पंजाब को कैलिफोर्निया बनाना है। आप पंजाब को पुराना व खुशहाल पंजाब बनाना चाहती है।

56

18 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया था। सीएम चेहरा बनने के बाद भगवंत मान ने पंजाब को लोगों का आभार जताया और पांच साल का विजन पेश किया।
 

66

भगवंत मान ने कहा, मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया। मैं पंजाब की जनता को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है तो मैं डबल हौसले से काम करूंगा। 

Read more Photos on

Recommended Stories