पंजाब चुनाव: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी-केजरीवाल एक जैसे, दोनों RSS से, ना गुजरात मॉडल चला, ना दिल्ली, Photos

रोपड़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के रूपनगर में ट्रैक्टर पर सवार होकर रोड शो किया। उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी थे। प्रियंका ने रास्ते में लोगों का अभिवादन किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की। इस दौरान लोगों की खासी भीड़ देखी गई। समर्थक फूलों की वर्षा कर रहे थे। तस्वीरों में देखिए प्रियंका गांधी का रोड शो...

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2022 11:58 AM IST / Updated: Feb 15 2022, 05:29 PM IST

16
पंजाब चुनाव: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी-केजरीवाल एक जैसे, दोनों RSS से, ना गुजरात मॉडल चला, ना दिल्ली, Photos

प्रियंका ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि आपके सामने भाजपा और आप के नेता हैं। दोनों एक ही खेल खेलते हैं। दोनों एक जैसे हैं। नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को देखिए- इन दोनों की शुरुआत कहां से हुई? इन दोनों की शुरुआत RSS से हुई थी।

26

प्रियंका का कहना था कि इनमें से एक गुजरात मॉडल का बात करते हैं तो दूसरे दिल्ली मॉडल की, लेकिन आपने गुजरात मॉडल देखा- किसी को नौकरी नहीं मिली, किसी का धंधा ठीक नहीं चल रहा, किसी को कोई सहायता नहीं मिली। 

36

प्रियंका ने कहा कि इसी तरह दिल्ली मॉडल के तहत कोई नया अस्पताल या शैक्षणिक संस्थान नहीं बनाया गया, कोई नई नौकरी नहीं दी गई।
 

46

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोपड़ में गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब में पूजा-अर्चना की और कांग्रेस की जीत के लिए अरदास की।
 

56

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंजाब में राजपुरा और बरनाला में सभा को संबोधित किया और कहा कि झूठे वादे नहीं करूंगा। अगर आप (जनता) झूठे वादे सुनना चाहते हैं, तो मोदी जी, बादल जी और केजरीवाल जी को सुनें। मुझे केवल सच बोलना सिखाया गया है।

66

राहुल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोली, लेकिन सच्चाई यह है कि मोहल्ला क्लीनिक कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षित ने खोली थी। कोरोना के समय मोहल्ला क्लीनिक की सच्चाई सिर्फ दिल्ली ने नहीं पूरी दुनिया ने देखी है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos