Published : Feb 20, 2022, 12:51 PM ISTUpdated : Feb 20, 2022, 01:38 PM IST
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। राज्य की सभी 117 सीटों पर मतदान चल रहा है। कई जिलों में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हो गया था। मतदान के प्रति लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग घरों से निकलकर वोट कर रहे हैं। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन और दिव्यांगजन भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। इनका कहना है कि आज मतदान का काम पहले है। उसके बाद घर के अन्य काम किए जाएंगे। तस्वीरों में देखिए पंजाब का मतदान...
मोहाली जिले के सुहाना में रोचक तस्वीर देखने को मिली है। यहां गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में पिंक बूथ बनाया गया है। यहां एक दुल्हन ने शादी से पहले वोट डाला।
216
दुल्हन का कहना था कि मतदान जरूरी थी। अब शादी की रस्मों को निभाएंगे। मतदान भी आज के लिए एक रस्म की तरह ही थी। इस बूथ को खास तौर पर सजाया गया है।
316
वोटर्स के साथ आने वाले बच्चों को छोड़ने और उनके खेलने की भी व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मी इन बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। इस पूरे बूथ को महिला कर्मचारी ही संभाले हुए हैं।
416
इसी तरह मोहाली जिले के सनेता गांव में भी खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। यहां बूथ नंबर 67 पर एक दूल्हा वोट डालने पहुंचा।
516
दूल्हा का कहना था कि वोट डालने के बाद अब बरात लेकर जाएगा। क्योंकि, शादी के दूसरे दिन ही घर लौट पाता। इसलिए पहले मतदान करना जरूरी समझा।
616
इसके अलावा, डेरा बस्सी के बूथ नंबर 112 पर भी एक दूल्हा वोट डालने पहुंचा। उसने लोगों से अपील की कि कितना भी जरूरी हो, वोट जरूर डालना। यह सबसे बड़ा काम है। आज के दिन इससे बढ़ कर कुछ भी नहीं है।
716
दूल्हा और उसके साथ वाले लोग काफी उत्साहित देखे गए। इन सभी लोगों ने मतदान किया और खुशी जाहिर की। इस बूथ पर मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
816
प्रकाश सिंह बादल के परिवार ने भी वोट डाला। सुबह प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल, बहू हरसिमरत कौर बादल और नातिन हरकिरत कौर ने मतदान किया।
916
बादल परिवार ने लंबी विधानसभा के क्षेत्र के बादल गांव में मतदान किया। प्रकाश सिंह बादल का ये पैतृक गांव है।
1016
बादल परिवार जब वोट डालने गया तो सुखबीर बादल स्वयं कार चला रहे थे। उनकी सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल साइड में बैठी थीं। जबकि पीछे उनके पिता पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और बेटी हरकिरत कौर बैठी थीं।
1116
बेटी हरकिरत कौर ने इस बार अपने पापा सुखबीर बादल का चुनाव प्रचार भी संभाला है। वह जलालाबाद में लगातार सक्रिय देखी गईं।
1216
इलेक्शन ऑब्जर्वर ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को मोगा में घूमने से रोक दिया है। उनकी कार को जब्त कर लिया है। सोनू सूद को दूसरे वाहन से घर भेज दिया गया है। उन्हें घर पर रहने का निर्देश दिए गए हैं।
1316
अकाली दल के पोलिंग एजेंट दीदार सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा गया है।
1416
सोनू सूद की निजी कार सिटी वन थाने में खड़ी है। सोनू सूद का कहना है कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने किसी भी तरह से मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया। मैं तो बस अपने समर्थकों से रिपोर्ट ले रहा था।
1516
डीसी कार्यालय लुधियाना में कॉमन कंट्रोल रूम में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते डीईओ-कम-डीसी वरिंदर कुमार शर्मा और सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर।
1616
कपूरथला के बूथ नंबर 77 में एक दूल्हा वोट डालने का इंतजार करता देखा गया। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी देखी गई।