पंजाब चुनाव: BJP ज्वाइन करने वाली एक्ट्रेस माही गिल का पहला रिएक्शन, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

चंडीगढ़। पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। सालभर पहले तक वह कांग्रेस का चुनाव प्रचार करते देखी जा रही थीं। माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है और वे चंडीगढ़ में रहती हैं। माही पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है। माही गिल ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि मैं लड़कियों के लिए कुछ करना चाहती हूं। मैं लड़कियों से संबंधित मुद्दे उठाना चाहती हूं। अब मुझे अपना काम करने का प्लेटफॉर्म मिल गया है। आगे मैं लड़कियों की बेहतरी के लिए काम करूंगी। आइए जानते हैं माही गिल की जर्नी के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2022 12:06 PM IST / Updated: Feb 07 2022, 06:43 PM IST

17
पंजाब चुनाव: BJP ज्वाइन करने वाली एक्ट्रेस माही गिल का पहला रिएक्शन, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

माही गिल को उनके शानदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। पंजाब में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। माही पहली बार साल 2003 में फिल्म ‘हवाएं’ में नजर आई थीं। लेकिन, उन्हें 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ से पहचान मिली। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: एक्ट्रेस माही गिल और हाबी धालीवाल BJP में शामिल, कांग्रेस की बागी दमन बाजवा भी सदस्यता लेंगी

27

उन्होंने रणवीर सिंह और गोविंदा के साथ 'हे ब्रो,'  सलमान के साथ दबंग -3, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, दबंग, पान सिंह तोमर, दबंग 2, साहेब बीवी और गैंगस्टर्स रिटर्न्स, जंजीर, बुलेट राजा, साहेब बीवी और गैंगस्टर 3, दुर्गामती और दूरदर्शन जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने पंजाबी और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। माही गिल ने अब राजनीति में कदम रखा है। 

37

माही गिल को फिल्म ‘देव डी‘ में एक्टिंग के लिए साल 2010 में फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा, उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड, मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल जैसे अवॉर्ड भी मिले। 

47

माही गिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डांस करते-करते फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। वो एक बर्थडे पार्टी में डांस कर रही थीं, तभी अनुराग कश्यप ने उन्हें देखा और टैलेंट पहचानते देर नहीं की। अनुराग ने ‘देव डी’ के लिए माही को साइन कर लिया।

57

आज माही गिल की एक्टिंग का हर कोई फैन है। उन्हें आखिरी बार साल 2021 में वेब सीरीज योर ऑनर में देखा गया था। उन्होंने साल 2021 में पंजाबी फिल्म जोरा द सेकेंड चैर्टर में भी काम किया था।

67

माही गिल की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी, जो ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली। उस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वेरोनिका है।
 

77

माही ने पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था। जब उनसे राजनीति में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि लकी उनके बचपन के दोस्त हैं और वह सिर्फ उनका साथ दे रही हैं। उनकी राजनीति में शामिल होने का कोई प्लान नहीं है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos