Published : Feb 10, 2022, 10:30 AM ISTUpdated : Feb 10, 2022, 11:05 AM IST
ऑटो डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को राज्य के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी गया है। बूथों पर सुबह-सुबह ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई है। इस चुनाव में में पिछला रिकॉर्ड टूटेगा, या फिर परंपरा को निभाते हुए पांच साल सत्ता कर चके योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव वापस गोरखपुर की राह दिखायेंगे। वोटर्स के बीच ये चर्चा भी है कि क्या प्रदेश का सबसे धनी राजनीतिक कुनवा वापसी कर रहा है या फिर गेरूआ वस्त्र धारण करने वाले बाबा ही सत्ता पर बन रहेंगे। इस बीच यादव फैमिली के पास मौजूद संपत्ति और कारों चर्चाएं गर्म हैं, देखें पूरी जानकारी....
पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 31 जनवरी 2022 को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी और पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों का ब्योरा दिया था।
210
घट गई अखिलेश यादव की आय, डिंपल की बढ़ी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास 40.02 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए नामांकन पर गौर करे तो इसमें 3 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 2012 में सीएम बनने के बाद अखिलेश की सालाना आया जो 1.25 करोड़ रुपए थी वह अब घटकर 83.98 लाख रुपए हो गई है। जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव की सालाना आय जो 28.31 लाख रुपए थी वह अब बढ़कर 58.92 लाख रुपए हो गई है।
310
अखिलेश और डिंपल के पास 13 करोड़ की चल संपत्ति है। अखिलेश के पास 17.22 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति तो डिंपल के पास 9.61 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। यानी दोनों की मिलाकर तकरीबन 26.83 करोड़ की अचल संपत्ति अखिलेश के पास है। वहीं डिंपल यादव के पास 59.76 लाख रुपए के गहने हैं। अखिलेश यादव ने आय के साधन वेतन, किराए और खेती बताई है। जबकि डिंपल की आय के साथ पूर्व सांसद की पेंशन, किराए और खेती है।
410
मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य लोकसभा और विधानसभा, विधानमंडल के सदस्य हैं, कई पूर्व सदस्य रह चुके हैं। इस परिवार के पास अकूत दौलत है। लेकिन जब हलफनामा भरने की जरुरत होती है तो देखिए इस आधार पर क्या जानकारी शेयर की गई है।
510
अखिलेश यादव, डिंपल यादव और मुलायम सिंह ने 2019 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उन लोगों के पास अपनी कोई कार नहीं है। वहीं विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में भी ये बात दोहराई गई है।
610
मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के पास पजेरो कार है। इस बात की जानकारी शिवपाल ने चुनाव आयोग की दी थी। वहीं मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पर्चा दाखिल करते समय चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास टोयोटा की क्वालिस कार है।
710
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के पास टोयोटा इनोवा और महिंद्रा की स्कॉर्पियो कार है। हालांकि मुलायम सिंह यादव के पास कोई कार नहीं है। वे अपने लिए परिवार की कार का ही उपयोग करते हैं।
810
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के पास लग्जरी कारें हैं तो वहीं उनके बेटे के पास यूपी की सबसे महंगी कार मौजूद है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे हैं, वहीं सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं अपर्णा यादव के पति हैं, उनके पास 5.28 करोड़ कीमत वाली आलीशान लैम्बॉर्गिनी कार है।
910
लैम्बॉर्गिनी कार अक्सर चर्चा में बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि इतनी महंगी कार पूरे उत्तर प्रदेश में किसी के पास नहीं है। वहीं प्रतीक यादव बड़े बॉडी बिल्डर हैं, वे रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं। लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं।
1010
बेटे के कर्जदार है मुलायम सिंह यादव
अखिलेश यादव ने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने 32.74 लाख रुपए की 6 अलग-अलग बीमा पॉलिसी ले रखी हैं। अखिलेश ने 2.13 करोड़ रुपए का कर्ज अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दे रखा है। ज्ञात हो कि यह कर्ज 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिया गया था। मुलायम सिंह यादव ने आज तक इसे नहीं चुकाया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।