चकराता विधानसभा सीट
देहरादून जिले की चकराता सीट से कांग्रेस के प्रीतम सिंह जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के रामशरण नौटियाल को करीब 9 हजार वोटों से शिकस्त दी। बता दें कि रामशरण नौटियाल बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। पिछले चार चुनाव (2002, 2007, 2012 और 2017) से प्रीतम सिंह यहां से लगातार जीतते आ रहे हैं। इससे पहले 1996 के चुनाव में भी प्रीतम सिंह ने मुन्ना सिंह चौहान को शिकस्त दी थी। प्रीतम 5 बार के विधायक हैं।