FACT CHECK: इस बुजुर्ग महिला को बताया जा रहा है अजय देवगन की असली मां, जानें वायरल फोटो का सच

Published : Jul 15, 2020, 04:58 PM ISTUpdated : Jul 15, 2020, 08:05 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क. Ajay Devgan Mother's Viral Photo Fact Check: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को कोरोना होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच  सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां (Ajay Devgan Mother) हैं। फैक्ट चेकिंग (Fact Check News In hindi) में आइए जानते हैं कि आखिर वायरल तस्वीर का सच क्या है? 

PREV
17
FACT CHECK: इस बुजुर्ग महिला को बताया जा रहा है अजय देवगन की असली मां, जानें वायरल फोटो का सच

फेसबुक पर ये फोटो काफी शेयर की जा रही है, अजय देवगन के पिता एक्शन कोरियोग्राफर रहे हैं और उनकी मां फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वायरल तस्वीर की गहमागहमी के बीच आइए जानते हैं पूरा माजरा। 

27

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फेसबुक पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लोग लिख रहे हैं, 'अजय देवगन और उनकी माता जी।'

37

क्या दावा किया जा रहा है? 

 

दावा किया जा रहा है कि ये बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां हैं। फेसबुक ट्विटर पर ये तस्वीर इसी दावे के साथ जमकर शेयर की जा रही है। 
 

47

फैक्ट चेक

 

हमने पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रही बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां नहीं है। ये महिला पुष्पा जोशी हैं, जिन्होंने अजय देवगन के साथ 2018 में आई 'रेड' फिल्म में काम किया था। पुष्पा जोशी की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

 

'रेड' पुष्पा जोशी की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। ये फिल्म पुष्पा ने 85 साल की उम्र में की थी। इसी के साथ ही पुष्पा को सबसे ज्यादा उम्र में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कलाकार के रूप में जाने जाना लगा। पुष्पा जोशी ने फिल्म में एक्टर सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वायरल तस्वीर भी रेड की शूटिंग के दौरान ली गई थी।

57

पुष्पा फेवीक्विक के एक ऐड में भी नजर आई थीं। इसके बाद से लोग उन्हें 'स्वैग वाली दादी' के नाम से भी जानने लगे थे। खबरों के मुताबिक, पिछले साल पुष्पा अपने घर में फिसल गई थीं, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

67

बता दें कि अजय देवगन की मां का नाम वीना देवगन है, जो एक फिल्म प्रोडूसर हैं। 

77

ये निकला नतीजा 

 

यहां पर ये बात साफ हो जाती है कि तस्वीर में दिख रही बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां नहीं हैं। ये पुष्पा जोशी हैं जिन्होंने अजय देवगन के साथ एक फिल्म में काम किया था। कोरोना महामारी के बीच लोग फर्जी दावों के साथ तस्वीरों वायरल कर रहे हैं। 

Recommended Stories