प्रैक्टिकल एक्शन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो विकासशील देशों में गरीबों के उत्थान का काम करती है। बांग्लादेश में भी इसने काफ़ी काम किया है। शीरी बांग्लादेश की एक सरकारी संस्था है। इस जानकारी के आधार पर हमने की वर्ड सर्च से ये तस्वीर शीरी की वेबसाइट पर ढूंढने की कोशिश की। इसके मीडिया सेक्शन में फ़्लिकर का एक लिंक दिया गया है जिसमें शीरी के काम की सभी फ़ोटोज़ हैं। यहां हमें प्रैक्टिकल ऐक्शन, बांग्लादेश (PAB) नाम का एक एल्बम मिला। इस एल्बम में 272 फ़ोटोज़ हैं।
इस एल्बम में वो तस्वीर भी है, जिसे अभी बिहार की बताकर शेयर किया जा रहा है। बताया गया है कि ये तस्वीर 22 सितम्बर, 2011 को ली गयी थी।