देश के गद्दारों को, गोली मारो....नहीं नहीं, हिंदी में डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की कहानी कुछ और है

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। सपरिवार भारत आए ट्रम्प की दुनिया भर में चर्चा है। सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा कायम है और इंडिया वेलकम ट्रम्प हैशटैग के साथ उन्हें वाहवाही मिल रही है। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रम्प ने लाखों भारतीयों को संबोधित किया। भारत आने से पहले ट्रंप ने अमेरिका से निकलते ही हिंदी में ट्वीट कर बताया था कि वो जल्द पहुंचने वाले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक और हिंदी ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ट्रम्प के नाम से विवादस्पद बात फैलाई जा रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 2:33 PM IST / Updated: Feb 24 2020, 08:05 PM IST

17
देश के गद्दारों को, गोली मारो....नहीं नहीं, हिंदी में डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की कहानी कुछ और है
वहीं सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक और हिंदी ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ट्रम्प के नाम से विवादस्पद बात फैलाई जा रही है।
27
इस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर ये ट्वीट शेयर किया जा रहा है। ट्वीट में लिखा है कि डोनाल्ड ट्रम्प हिंदी में लिखकर देश के गद्दारों को गोली मारो...का नारा लगाया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ट्रम्प ने अपने अधिकारिक अकाउंट से ये ट्वीट हिंदी में किया है। इसमें उन्होंने एक नारा लगाया है। हालांकि फैक्ट चेकिंग में हमने इस वायरल ट्वीट की सच्चाई जानने की कोशिश की।
37
दरअसल भारत आने से पहले ट्रम्प ने हिंदी में एक ट्वीट किया था। उन्होंने भारत आगमन और लोगों से मिलने पर खुशी जाहिर की थी। इसके बाद ही ये ट्वीट सामने आया और वायरल होने लगा। इसके साथ सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि, ट्रम्प ने भारत के लिए ये नारा दिया है। दिल्ली चुनाव के दौरान केंद्रीय बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने एक रैली में ये नारा लगाया था जिस पर काफी बवाल हुआ था। अब ट्रम्प के नाम यही नारा वायरल किया जा रहा है।
47
अब हम आपको बता दें डोनाल्ड ट्रम्प के नाम वायरल हो रहा ये ट्वीट फर्जी है। फोटोशॉप और सैकड़ों एडिटिंग टूल के जरिए ऐसे ट्वीट्स आसानी से बनाए जा सकते हैं।
57
वहीं हमने ट्रम्प के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर देखा तो ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। जबकि उन्होंने भारत आने से पहले एक ट्वीट हिंदी में किया था जिसपर उन्हें बहुत प्यार मिला।
67
इसके बाद उन्होंने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में मिले भव्य स्वागत के बाद आगरा में ताजमहल घूमने गए। इब ट्रम्प ने भारत अमेरिकी रिश्तों को लेकर भी कई ट्वीट किए हैं वो भी हिंदी में।
77
सोशल मीडिया ट्रोलर्स अपने ही मजे में डूबे मोदी और ट्रम्प की दोस्ती पर मीम्स बना रहे हैं। पूरा परिवार यहां दो दिन तक भारत में रहेगा। वहीं ट्रम्प की बेटी इवांका ने भारत में अपने स्वागत को बहुत शानदार कहकर खुशी जाहिर की थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos