कोरोना में देवदूत बनी महिला डॉक्टर की पिटाई, वायरल वीडियो का सच जानकर कोई भी होगा हैरान

चेन्नई। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स महिला की पिटाई करता दिख रहा है। वह महिला को थप्पड़, घूंसों और लात से मार रहा है, वहीं कुछ लोग बीच-बचाव करते भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि महिला की पिटाई करने वाला शख्स डीएमके का नेता सेल्वा कुमार है और वह कोरोना के मरीजों का इलाज कर रही डॉक्टर के साथ यह हरकत कर रहा है। इस वीडियो को काफी लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया है। जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई।
 

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2020 9:05 AM IST / Updated: May 14 2020, 02:38 PM IST

16
कोरोना में देवदूत बनी महिला डॉक्टर की पिटाई, वायरल वीडियो का सच जानकर कोई भी होगा हैरान

पुराना है यह वीडियो
जब इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह काफी पुराना वीडियो है। इस वीडियो के बारे में पता चला कि कि यह 2018 का है। तब डीएमके पार्षद सेल्वा कुमार ने एक ब्यूटी पार्लर में एक महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी।

26

मयूरी ब्यूटी पार्लर में हुई थी मारपीट
खबरों के मुताबिक, मारपीट की यह घटना मई 2018 की है। इस घटना में डीएमके पार्षद ने मयूरी ब्यूटी पार्लर की मालकिन सत्या की पिटाई की थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था। 
 

36

पैसों के लेन-देन का था मामला
महिला की पिटाई के पीछे पैसों के लेन-देन का मामला था। महिला ने डीएमके पार्षद पर पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।

46

गिरफ्तार हुआ था डीएमके नेता
मारपीट की घटना के बाद मयूरी ब्यूटी पार्लर की मालकिन सत्या ने पार्षद की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। इसके कुछ महीनों के बाद सेल्वा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।     

56

पार्टी से भी निकाला गया
महिला से मारपीट करने और इस आरोप में गिरफ्तारी के बाद डीएमके ने सेल्वा कुमार को पार्टी से निकाल दिया था। लेकिन बाद में उसे पार्टी में फिर से शामिल कर लिया गया।

66

लेडी डॉक्टर से मारपीट का दावा झूठा
जाहिर है, जिस वीडियो को वायरल कर के लेडी डॉक्टर से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है, वह सरासर झूठ है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनकी सच्चाई कुछ और होती है, लेकिन दावा कुछ और ही किया जाता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos