रैपर बादशाह ने भी सहदेव के साथ गाना बनाया। उन्होंने 11 अगस्त को बचपन का प्यार का नया रीमेक सॉन्ग रिलीज कर दिया। बादशाह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस गाने की जानकारी दी। इससे पहले सहदेव को रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में भी बुलाया गया था। यहां भी सहदेव के गाने पर कंटेस्टेंट, जज और होस्ट झूमते हुए नजर आए।