Fact Check: भयंकर वायरल हो रहा है किसान के बेहोश होकर गिरने का ये वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई!

फैक्ट चेक डेस्क. केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन महीने भरे जारी है। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई किसानों ने अपनी जान गंवाई है। किसानों ने आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए आत्महत्या भी की। अब सोशल मीडिया पर कुछ सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिख युवक सड़क पर गिरता है और आसपास के कुछ लोग उसे बचाने दौड़ते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो एक किसान का है, जो विरोध-प्रदर्शन के दौरान सिंघु बॉर्डर पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है? 

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2021 11:16 AM IST / Updated: Jan 06 2021, 05:08 PM IST

15
Fact Check: भयंकर वायरल हो रहा है किसान के बेहोश होकर गिरने का ये वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई!

सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि विरोध स्थल पर एक किसान की गिरकर मौत हो गई। हजारों किसान इस ठंड के मौसम में विरोध कर रहे हैं।

25

वायरल पोस्‍ट क्या है? 

 

इस पोस्ट को एक यूजर ने शेयर किया और साथ में लिखा, “लाइव देखिए कैमरे के सामने किसान ने सिंधु बॉर्डर पर दम तोड़ा। बाकी जिनको पिज़्ज़ा बिरयानी, जीन्स, बीएमडब्लू  से लैस किसान आतंकवादी लगते है वो भी देख ले” 

35

फैक्ट चेक 

 

अपनी पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले Google रिवर्स इमेज टूल के जरिये सर्च किया। हमें यह वीडियो Gagandeep Singh नाम के ट्विटर हैंडल पर 3 जनवरी, 2021 को अपलोडेड मिला। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “विरोध स्थल पर एक किसान गिर गया। वह अभी स्थिर स्थिति में है, लेकिन उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं, जो इस ठंड के मौसम में विरोध कर रहे हैं। 

45

उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक व्यक्ति को इस पेशेंट के बारे में ब्यौरा देते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहे शख्स खुद को डॉक्टर लवप्रीत सिंह पाबला बता रहे हैं। डॉक्टर लवप्रीत सिंह वीडियो में बता रहे हैं कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति जमीन पर गिरते दिख रहे हैं, उन्हें फर्स्ट एड दिया गया था और अब वे ठीक हैं। बुजुर्ग का नाम इकबाल सिंह है। 

55

ये निकला नतीजा  

 

पड़ताल में साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जिस शख्स की मौत का दावा किया जा रहा है वो जीवित हैं। वायरल दावा दावा भ्रामक है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बेहोश होने का कारण हाइपरटेंशन और लो बीपी था। उनकी तबीयत स्थिर है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos