फै़क्ट-चेक
यही वीडियो 2018 में केरल में आई बाढ़ के नाम पर वायरल किया गया था। यूट्यूब पर जापान सुनामी कीवर्ड सर्च करने पर कई वीडियोज़ मिलते हैं। इन्ही में से एक ‘TSUNAMI JAPAN 3.11/2011’ टाइटल के साथ अपलोड किया गया है। ये चीन के नाम पर शेयर किया जा रहा वीडियो ही है। इस वीडियो पर 43 लाख से ज्यादा व्यूज़ है। इसे ताकुरो सुज़ुकी ने 18 दिसम्बर 2011 को अपलोड किया हुआ है।
इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “इशिनोमाकी टाइडल वेव’ पूर्वी जापान का भयंकर भूकंप, इशिनोमाकी शी, मियागी की तस्वीर। ऐसी बुरी हालत में आप न फंसे ये असम्भव है, मैं ये तस्वीर इशिनोमाकी गैस (कंपनी) की छत से ले रहा हूं।’