देशी घी के डिब्बों में छुपाकर लाए बंदूक और तमंचे, दिल्ली हिंसा के नाम वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली. राजधानी में हिंसा के बाद अब पुलिस माहौल शांत करने की कोशिशों में जुटी है। 23-24 फरवरी को दंगे भड़क गए इसमें अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर हिंसा से जुड़े फोटोज और वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली दंगों को लेकर फेक खबरें फैलाने वालों की भी कमी नहीं है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घी के कंटेनर्स में से असलहा बरामद होते दिखाया जा रहा है। वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, ये हथियार दिल्ली हिंसा में इस्तेमाल किए गए। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं वायरल हो रही इस खबर की पूरी सच्चाई आखिर क्या है...

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2020 6:36 AM IST / Updated: Mar 01 2020, 12:09 PM IST

15
देशी घी के डिब्बों में छुपाकर लाए बंदूक और तमंचे, दिल्ली हिंसा के नाम वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली हिंसा के बाद पुलिस ने प्रभावित इलाकों से 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल लोगों का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित लोग वापस सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। हालात कंट्रोल में हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दिल्ली दंगों को लेकर वीडियोज और फोटोज की बाढ़ आई हुई है। फिलहाल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
25
एक मिनट से भी कम समय की क्लिप सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर शेयर की जा रही है। इस शेयर करते हुए वैभव अग्रवाल नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा- दिल्ली में हिंदुओं और सिक्खों की सामूहिक हत्याएं करने के लिए आतंकवादी जेहादी घी के डिब्बे में अवैध हथियार सप्लाई करते हुए धर दबोचे गए।
35
वीडियो के साथ दावा किया गया है कि दिल्ली दंगों में इस्तेमाल होने के लिए बंदूकों की तस्करी कैसे की जाती थी। वीडियो को सेम कैप्शन के साथ लोग शेयर करने लगे। फेसबुक पर भी यूजर्स ने कहा कि, दिल्ली हिंसा में शामिल हमलावरों ने घी के कनस्तरों में हथियार छुपाकर सप्लाई किए गए। इन सभी को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा था।
45
अब बात आती है कि, क्या ये वीडियो सच है? क्या दिल्ली हिंसा में ऐसा कोई मामला सामने आया है जिसमें घी के डिब्बों में छिपाकर हथियारों की आपर्ति की गई हो? तो हम आपको बता दें कि नहीं, मीडिया में ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। वहीं वायरल हो रहा ये वीडियो सितंबर 2019 का है। गाजीपुर में घी या के दो डिब्बे में 26 बंदूकों की तस्करी करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा था। वीडियो की फैक्ट चेकिंग के लिए हमने Google पर कीबर्ड सर्च किए तो 27 सितंबर, 2019 को नवभारत टाइम्स की एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक टिप ऑफ मिलने के बाद गाजीपुर में हथियारों के कार्टेल के सदस्यों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने घी के दो कैन से प्लास्टिक और पत्रिकाओं में लिपटे 26 पिस्तौल बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र के जितेन्द्र उर्फ ​​जीतू और उत्तर प्रदेश के राज भधुर के रूप में की। वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की मांग पर आपूर्ति कर रहे थे और पहले भी कई बार हथियारों की आपूर्ति की थी।
55
फैक्ट चेकिंग में मिली जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि, वायरल हो रहा ये वीडियो दिल्ली हिंसा से जुड़ा नहीं है। बल्कि दो साल पुरानी घटना का है। इस वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ सांप्रदायिक एंगल से शेयर किया जा रहा है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos