दरअसल 2015 में नॉर्थ इस्ट नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट में बोको हराम और नाइजीरियाई सेना के बीच टकराव हुआ था। ‘प्रीमियम टाइम्स’ की 15 नवंबर 2015 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बोको हराम और नाइजीरिया के सैनिकों के बीच हुई लड़ाई में 105 नाइजीरियन सिपाही लापता हो गए थे जो कि काफ़ी गंभीर बात थी।
इस मामले को फ़ॉलो-अप करते हुए पता चला कि टकराव में 105 नाइजीरियन सिपाहियों की लाश बरामद हुई थी। इसके बाद ह्यूमन राइट्स राइटर्स एसोसिएशन ऑफ़ नाइज़ीरिया (HURIWA) ने 105 जवानों की लाश को गुप्त तरीके से दफ़नाने का विरोध करते हुए सरकार से इस पूरे मसले पर जवाब मांगा था।