FACT CHECK: समंदर किनारे दिखा मछली जैसा अजीब जानवर, जलपरी कहकर चिल्लाने लगे लोग

Published : Apr 13, 2020, 03:21 PM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 03:28 PM IST

नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्विट हो गए हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भयकंर तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अजीब सा बड़ा सा जानवर देख लोग हैरत में हैं। जानवर का सिर इंसानों जैसा है, लड़की जैसे लंबे बाल हैं और दो हाथ भी हैं लेकिन नीचे से पूरा शरीर मछली जैसा है। लंबी पूछ भी है। लोगों का कहना है कि ये मर्मेड (जलपरी) है। मर्मेड पर बनी फिल्मों में तो लोगों ने बहुत देखी होंगी लेकिन रियर में इसे देख कोई भी डर जाए। ऐसे में ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। फैक्ट चेकिंग में आइए जानते हैं कि कहां का मामला है और ये जानवर क्या है? 

PREV
16
FACT CHECK: समंदर किनारे दिखा मछली जैसा अजीब जानवर, जलपरी कहकर चिल्लाने लगे लोग
कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं। पर्यावरण साफ हो चुका है। प्रदूषण कम हो रहा है तो जंगली जानवर भी खुले में नजर आ रहे हैं। इसी सोच के साथ इस मर्मेड वीडियो को देख लोगों ने इसे ट्विटर, व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड करना शुरू कर दिया है।
26
वायरल पोस्ट क्या है? डॉ नुपूर ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक अजीब सा बड़ी मछली जैसा जानवर जिसके इंसान जैसा सर है और 2 हाथ भी हैं, कहीं पाया गया है, कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये क्या है?
36
क्या दावा किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद देश में एक अजीब समुद्री जीव को देखा गया था। 13 सेकंड की लंबी वीडियो क्लिप में एक बड़ी मछली जैसा जानवर तड़प रहा है और बैकग्राउंड में लोग उसे देखकर चिल्ला रहे हैं। (Demo Pic)
46
सच्चाई क्या है? दरअसल ये एक एनीमेशन फिल्म का वीडियो है और इस तरह के किसी भी प्राणी की खोज कहीं नहीं की गई है। हमें गूगल सर्च करने पर यूट्यूब का एक वीडियो मिला। ये 30 सितंबर, 2019 को एक यूट्यूब चैनल JJPD प्रॉड्यूसियन्स द्वारा अपलोड किया गया था। इस वीडियो में वायरल हो रही क्लिप का हिस्सा भी मौजूद है जिसे 1 मिनट 42 सेकेंड के समय के बाद देखा जा सकता है।
56
इसी मूवी के सीन को क्लिप में काटकर वायरल किया जा रहा है। इस क्लिप को टिक टॉक आदि प्लैटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो से ओरिजनल वीडियो का वॉटरमार्क हटा दिया गया था। (Demo Pic)
66
ये निकला नतीजा- एक मूवी सीन को लॉकडाउन में अजीब समुद्री जीव पाए जाने के दावे के साथ शेयर किया जा रहा था। ये क्लिप पिछले साल से इंटरनेट पर मौजूद है। वायरल दावा फर्जी है। साथ ही मर्मेड यानि जलपरी का पाया जाना भी एक कोरी काल्पनिक अफवाह जैसा है। (Demo Pic)

Recommended Stories