अक्सर वायरल होती हैं महिलाओं के साथ जवाहरलाल नेहरू की ये तस्वीरें, दावों से अलग है इनकी सच्चाई

Published : Jul 06, 2020, 04:34 PM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 04:51 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क.  Pandit Nehru Fake News: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीरें। किसी भी फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और ट्विटर पर नेहरू से जुड़ी फोटोज वायरल मिल ही जाएंगी। बीते कुछ सालों में पूर्व प्रधानमंत्री के नाम सैकड़ों तस्वीरें शेयर की गई। पंडित नेहरू की अलग-अलग महिलाओं के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। ये तस्वीरें चौंकाने वाली थी साथ ही इनके साथ किए दावे और भी हैरतअंगेज थे। सोशल मीडिया यूजर्स नेहरू की इन तस्वीरों के साथ गांधी परिवार को ट्रोल करने से नहीं चूकते।   फैक्ट चेकिंग में आज हम आपको पंडित नेहरू की कुछ वायरल तस्वीरों से जुड़े फर्जी दावे और उनकी सच्चाई बता रहे हैं- 

PREV
17
अक्सर वायरल होती हैं महिलाओं के साथ जवाहरलाल नेहरू की ये तस्वीरें, दावों से अलग है इनकी सच्चाई

पीएम नेहरू को लेकर अक्‍सर कई तरह के किस्‍से सामने आते हैं। इनमें से कुछ हकीकत तो बहुत अध‍िक फसाने ही निकलते हैा। नेहरू की लाइफस्‍टाइल भी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ उनकी सैकड़ों तस्वीरें वायरल होती रही हैं।

27

वायरल पोस्ट 1 

 

दावा सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-  'इतना बड़ा ठरकी आदमी बच्चों का आदर्श कैसे हो सकता है। इसको आदर्श बनाकर हम अपने बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं??? ये भारतीय इतिहास का काला दिन है।'

 

सच-  गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि यह फोटो होवार्ड ब्रेंटन के नाटक 'ड्रॉइंग द लाइन' का है। सर्चिँग में हमे theartsdesk.com की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि यह नाटक लंदन के हैम्पस्टेड थिएटर में दिखाया गया था। थियेटर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस नाटक में सिलसा कार्सन ने पंडित नेहरू और लुसी ब्लैक ने एडविना माउंटबेटन का किरादार निभाया था। 

 

दिलचस्‍प बात यह है कि यह तस्‍वीर तो असल है, लेकिन इसमें जो दो लोग दिख रहे हैं वह नेहरू और एडविना नहीं हैं। हां, नाटक में नेहरू और एडविना का किरदार जरूर था। लिहाजा एक्‍टर्स उसी गेटअप में नजर आ रहे हैं।

37

वायरल पोस्ट 2

 

दावा- इस तस्वीर को शेयर करके नेहरू पर काफी तंज कसा जाता है। उनकी महिलाओँ के साथ नजदीकियों पर सवाल उठा जाते रहे हैं। यह फोटो भी अक्सर नेहरू को निशाने पर लेते हुए शेयर की जाती है। 

 

सच-  यह फोटो उनकी भतीजी नयनतारा सहगल की की है। उन्होंने 1955 में नेहरू के लंदन आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन किया था। इसे 2 मिनट 27 सेकंड की वीडियो क्लिप में भी देखा जा सकता है। 

47

वायरल पोस्ट 3

 

दावा- एयरपोर्ट से उतरे नेहरू एक महिला का अभिवादन कर रहे हैं। इस तस्वीर में मौजूद महिला को उनकी प्रेयसी बताया जाता है। 

 

सच- ये महिला नेहरू की कोई महिला मित्र नहीं बल्कि उनकी बहन हैं जो उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थीं। रिवर्स सर्च में हमें आउटलुक में प्रकाशित एक आर्टिकल मिला, जिसमें यही फोटो लगाई गई है। यह नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित हैं और इस फोटो वर्ष 1949 में तत्कालीन पीएम नेहरू की यूएस विजिट के दौरान क्लिक किया गया था।
 

57

वायरल पोस्ट 4

 

दावा- इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री एक महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ काफी भद्दे कमेंट्स और दावे किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर नेहरू की आपत्तिजनक हरकतों को कहकर वायरल की जाती है। 

 

सच-  यह फोटो भी पंडित नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का है। हमें इसकी पुष्टि द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक आर्टिकल से हुई। इस तस्वीर में पूर्व पीएम अपनी बहन को गले लगाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। 
 

67

वायरल 5 

 

दावा- साड़ी में मौजूद एक महिला को गले लगाते पीएम नेहरू की इस तस्वीर पर कम बवाल नहीं मचा है। उनकी महिला मित्र की लिस्ट में एक और नाम जोड़ा गया। 

 

सच - इस फोटो में नजर आ रही महिला जानीमानी क्लासिकल डांसर रही मृणालिनी साराभाई हैं। पंडित नेहरू के मृणालिनी के पति विक्रम साराभाई और उनकी मां अम्मू से नजदीकी संबंध थे। यह तस्वीर दिल्ली की है। इसमें पंडित नेहरू मृणालिनी को परफॉर्मेंस के बाद बधाई देते नजर आ रहे हैं। 

77

वायरल पोस्ट 6 

 

दावा- ये तस्वीर नेहरू की विदेशी गर्लफ्रेंड के दावे से शेयर की जाती रही है। 

 

सच- इस फोटो में पंडित नेहरू यूएस की प्रथम महिला रहीं जैकलीन कैनेडी के माथे पर तिलक लगाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
 

Recommended Stories