दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कुल्हाड़ी से जिंदा काट दी गई महिला, लोगों ने पुलिस को टैग कर दिया झूठा वीडियो

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां से आप पूरी दुनिया से कनेक्ट हो सकते हैं। दुनियाभर की खबरें, हैप्पनिंग्स सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है। लेकिन कहते हैं ना कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। सोशल मीडिया के साथ भी ऐसा ही कुछ है। फेक खबरें आग की तरह यहां फैलते हैं। ऐसे में लोगों को गलत खबरें मिलती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे दिल्ली-यूपी बॉर्डर का बताया जा रहा है। इसमें एक महिला को जिंदा ही कुल्हाड़ी से काटते हुए दिखाया जा रहा है। भारत में लोग इसे दिल्ली और यूपी पुलिस को टैग करते हुए शेयर कर रहे हैं। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो की असलियत कुछ और है... 

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2020 8:21 AM IST

17
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कुल्हाड़ी से जिंदा काट दी गई महिला, लोगों ने पुलिस को टैग कर दिया झूठा वीडियो

सोशल मीडिया पर बेहद वीभत्स वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें एक महिला को कुछ लोग कुल्हाड़ी से काटते नजर आ रहे हैं। महिला मरने के समय मदद की गुहार लगा रही थी।  
 

27

एक ट्विटर यूजर ने इसे शेयर किया और लिखा कि इंसानियत की मौत हो चुकी है। साथ ही उसने ऐसा करने वालों को भी ऐसी ही सजा देने की बात कही। 
 

37

ना सिर्फ ट्विटर, बल्कि फेसबुक पर भी कई यूजर्स ने इसे शेयर किया। ना सिर्फ एक दो बल्कि हजारों लोगों को ये वीडियो भारत में एक महिला के साथ हुए जुल्म को बताकर शेयर करते हुए दिखाया गया। 

47

निर्दयता की पराकाष्ठा बताकर शेयर किये गए इस वीडियो की असलियत कुछ और ही है। ये वीभत्स वीडियो भारत का नहीं है। जी हां, इस वीडियो का भारत से कोई लेना देना नहीं है।  

57

गूगल चेक करने पर ये वीडियो कई वेबसाइट्स पर मिली। इसमें से एक पर देखकर पता चला कि ये वीडियो असल में ब्राजील का है। इसका भारत से कोई लेना देना। 
 

67

 फेसबुक पेज पर 30 अगस्त को शेयर की गई इस तस्वीर में वही लड़की सेम कपड़ों में दिख रही है जिसे कुल्हाड़ी से काट दिया गया। 

77

इससे ये साफ होता है कि वीडियो दिल्ली या यूपी का नहीं, बल्कि ब्राजील का है, जहां उसे कुल्हाड़ी से काट दिया गया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos