भक्तों ने स्पेन में मनाया अयोध्या मंदिर निर्माण का जश्न, 45 हजार लोगों ने देखा ये वीडियो, लेकिन सच है कुछ और

फेक चेक: इन दिनों पूरे भारत में राम मंदिर के निर्माण के चर्चे हो रहे हैं। हर कोई अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर जश्न मना रहा है। 5 जुलाई को होने वाले शिलान्यास को लेकर हर कोई उत्साहित है। मंदिर निर्माण के जश्न को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो को अभी तक 45 हजार लोगों ने देखा है। सबसे बड़ी बात ये है कि वीडियो भारत का नहीं बल्कि स्पेन का है। वीडियो शेयर कर कहा जा रहा  है कि ये स्पेन का है। स्पेन की सड़कों का बताकर ये वीडियो वायरल किया गया। लेकिन असल में इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2020 6:55 AM IST

18
भक्तों ने स्पेन में मनाया अयोध्या मंदिर निर्माण का जश्न, 45 हजार लोगों ने देखा ये वीडियो, लेकिन सच है कुछ और

राम मंदिर बनने की ख़ुशी पुरे भारत में लोग मना रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे स्पेन का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

28

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे स्पेन की सड़कों पर भारतीय ढोल-नगाड़े लेकर जुलुस निकाल रहे हैं। जुलुस में सभी नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। 
 

38

इस वीडियो को ट्विटर पर खुद को रामभक्त बताने वाली पूनम केसरी ने 28 जुलाई को शेयर किया था। इसे अभी तक अट्ठारह सौ बार रीट्वीट किया गया है। लेकिन  बाद में इसे यूजर ने हटा दिया। 

48

वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया- 'स्पेन मे राम मंदिर के निमार्ण के समर्थन पर हिन्दुस्तानी लोगो द्धारा निकाला गया ढोल – नगाडे के साथ एक छोटा सा जुलूस…
देख कर दिल रोमांचित हो उठा'। जय जय सियाराम। 

58

साथ ही एक और ट्वीटर यूजर ने लिखा कि 'हर घर भगवा छायेगा। फिर से राम राज्य आयेगा। स्पेन मे राम मंदिर के निमार्ण के समर्थन पर हिन्दुस्तानी लोगो द्धारा निकाला गया ढोल – नगाडे के साथ एक छोटा सा जुलूस। जय श्रीराम – भारत माता की जय। 

68

 इस वीडियो को स्पेन में राम मंदिर निर्माणका बताकर कई लोगों ने शेयर किया। लेकिन आपको बता दें कि वीडियो असल में है तो स्पेन का लेकिन इसका राम मंदिर से कोई लेना-देना है। 
 

78

ये वीडियो असल में 16 अक्टूबर 2018 को इंटरनेट पर शेयर किया गया था। इसे यूट्यब चैनल पर ‘स्वरगंधार ढोल ताशा पथक’ नाम के चैनल पर शेयर किया गया था। इसे स्पेन में म्यूजिकल बैंड ने मराठी संस्कृति दिखाने के लिए शेयर किया था। 

88

म्यूजिक फेस्ट का ये वीडियो अब राम मंदिर निर्माण का बताकर शेयर किया जा रहा है। जबकि असल में ये सिर्फ महाराष्ट्रियन सभ्यता दिखाने वाला वीडियो डांस वीडियो है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos