अब नया सियापा, मास्क के जरिए बेहोशी की दवा सुंघाकर लूटपाट की खबरें वायरल; क्या है सच्चाई?

नई दिल्ली.  पूरी दुनिया इस समय कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना के कारण देशों में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए विश्व स्वाश्त्य संगठन ने लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइटर इस्तेमाल करने और बार बार हाथ धोने की सलाह दी है। भारत में कोरोनोवायरस के प्रकोप के बाद से, पिछले कुछ हफ्तों में चेहरे के मास्क के लिए मारामारी हो गई। देश में फेस मास्क की कमी हो गई है। फैक चेकिंग में आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है? 

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2020 7:07 AM IST / Updated: Apr 07 2020, 02:34 PM IST

17
अब नया सियापा, मास्क के जरिए बेहोशी की दवा सुंघाकर लूटपाट की खबरें वायरल; क्या है सच्चाई?
इस बीच बहुत से मददगार लोगों की मदद करने मुफ्त में मास्क बांट रहे हैं। मास्क लोग सड़कों पर या घर-घर जाकर भी दे रहे हैं। इस बीच बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग मास्क बांटकर लोगों को लूट रहे हैं।
27
कोरोना आपदा में आपको लोग मास्क बांटते नजर आ रहे होंगे। बहुत लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए ऐसा कर रहा है। पुलिसवाले भी मास्क बांट लोगों को घर में रहने की सलाह देते दिख रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जो लोगों को सावधान कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मास्क बांटने वालों से सावधान वो आपको बेहोश कर लूट लेंगे।
37
वायरल वीडियो क्या है? "प्यूनेट गोयल" द्वारा यूट्यूब पर एक टिकटॉक वीडियो में एक महिला को सड़क पर एक कार में बैठे एक आदमी को एक मास्क देते हुए दिखाया गया है। महिला का दावा है कि दिल्ली में लोगों को कोरोना वायरस और प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क मुफ्त में बांटे जा रहे हैं।
47
फेसबुक, ट्विटर पर कुछ टिक-टॉक वीडियोज वायरल हो रहे हैं इनमें लोगों ने बताया कि कैसे मुफ्त मास्क बांटने वाले आपको बेहोश करके लूट सकते हैं। पहले वो आपके पास आएंगे मुफ्त में मास्क बांटेगे। उसमें बेहोशी की कोई दवाई लगा रखी होगी जिससे आप तुरंत बेहोश हो जाएंगे और वो आपको लूट-पाट करके ले जाएंगे।
57
क्या दावा किया जा रहा है? इस के साथ लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि मास्क किसी अनजान से नहीं लेना चाहिए। अनजान से मास्क लेकर आप लग लेंगे फिर बेहोश हो जाते हैं तो आपका जरूरी सामना जैसे मोबाइल पर्स आदि लेकर चंपत हो जाएंगे।
67
सच्चाई क्या है? टिक टॉक पर लोग लाइक्स फॉलोवर्स कमाने के लिए कुछ भी भ्रामक वीडियो बना रहे हैं। देश में सड़कों पर मास्क बांटने के बाद लूटपाट की ऐसी कोई भी खबर सामने नहीं आई है। ऐसा कोई सबूत या समाचार रिपोर्ट नहीं है जो यह पुष्टि करे कि अपराधी लोगों को डकैती करने के लिए केमिकल युक्त फेस मास्क दे रहे हैं। साथ ही, ऐसी घटनाओं या अपराध की संभावनाओं के बारे में पुलिस, गृह मंत्रालय या भारत या विदेश में किसी अन्य कानून को लागू करने के लिए अभी तक कोई भी सलाह या चेतावनी जारी नहीं की गई है। भारत में बीते दो महीने में मास्क बांटने वाले किसी गिरोह का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं है जिसमें मास्क बांटते समय किसी के साथ लूटपाट की कोई घटना हुई हो। कोई पीड़ित या शिकायत नहीं सामने आया है।
77
ये निकला नतीजा लोगों को चेतावनी देते हुए वायरल हुए वीडियो पूरी तरह निराधार हैं। हालांकि लोगों को मास्क मेडिकल या अच्छी दुकानों से खरीदना चाहिए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos