Corona Fact Check. सैनिटाइजर से जले महिला के हाथ, खबर पर यकीन करने से पहले जानें सच

नई दिल्ली. कोरोना वायरस एक महामारी की तरह फैल रहा है। दुनिया में सैकड़ों लोगों की जान इस अकेले वायरस ने लील ली है। लोग जिंदगी बचाने घरों में कैद हैं। अभी तक वायरस का कोई इलाज संभव नहीं हो पाया है। दुनियाभर के स्वास्थ्य संगठनों ने बचाव और साफ-सफाई को ही इसका इलाज बताया है। बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने को कहा जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर सैनिटाइजर के इस्तेमाल से हाथ जलने की खबर सामने आई है। एक महिला के जले हाथों की तस्वीर वायरल हो रही है। फैक्ट चेकिंग में आइए आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर कोरोना से जुड़े इस नए दावे में कितनी सच्चाई है?

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2020 9:53 AM IST / Updated: Mar 25 2020, 06:24 PM IST

17
Corona Fact Check. सैनिटाइजर से जले महिला के हाथ, खबर पर यकीन करने से पहले जानें सच
कोरोना वायरस से बचाव के लिए अधिकतर डॉक्टर ने साबुन से बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल की सलाह दी है। लोगों को मास्क लगाने और घरों में रहने की सख्त हिदायतें दी गई हैं। पर दूसरी तरफ कोरोना वायरस से जुड़ी फेक खबरों का अंबार लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर हर दूसरे स्क्रॉल में एक न एक फेक खबर मिल ही जा रही हैं। दहशत के इस माहौल के बीच लोग कोरोना से संबंधित फेक खबरें फैला रहे हैं। अब सैनिटाइजर से एक महिला के हाथ जल जाने का मैसेज और तस्वीर वायरल हो रही है।
27
वायरल पोस्ट क्या है? वायरल फेसबुक पोस्ट में मैसेज लिखा है, "यहां एक महिला ने अपनी बाहों पर सैनिटाइजर लगाया और खाना बनाने के लिए रसोई में चली गई। जैसे ही उसने चूल्हा जलाया उसके हाथ सैनिटाइजर के एल्कोहल की वजह से आग पकड़ गए।" दावे के साथ जले हाथों की एक तस्वीर भी शेयर की जा रही है।
37
क्या दावा किया जा रहा? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सैनिटाइज़र के कारण कोई भी आग पकड़ सकता है क्योंकि इसमें अल्कोहल की मात्रा अधिक होती है। कुछ चैनल ने महिलाओं को लॉक डाउन पर सैनेटाइजर इस्तेमाल न करने के टिप्स दिए। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। कोरोना से जुड़ी ढेरों फेक खबरों के बीच ये बिल्कुल नया दावा है।
47
सच्चाई क्या है? दरअसल डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को कोरोनोवायरस संक्रमण के खिलाफ एहतियात के तौर पर हाथ सेनाइटिज करने की सलाह दी है। इस वायरल पोस्ट के बाद डॉक्टरों ने इस दावे को फर्जी बताया है। हमने गूगल रिवर्सच सर्च इमेज में इस तस्वीर को काफी पुराना और अन्य घटना से जुड़ा पाया। वायरल पोस्ट एक धोखा है।
57
सैनिटाइजर में मौजूद एल्कोहल हाथों पर लगाने के बाद पूरी तरह गायब हो जाता है। एक बार हाथों के ऊपर रगड़ने के बाद सैनिटाइजर आग नहीं पकड़ता है। सैनिटाइजर से आग लगने से भी डॉक्टर ने इनकार किया है।
67
ये निकला नतीजा अब बात आती है वायरल तस्वीर की। तो हम आपको बता दें कि ये फोटो हमने गूगल सर्च में पाय़ा कि एक अन्य महिला की है जिसके हाथ जलने के बाद चमड़ी के बाल काटे गए थे। स्किन ग्राफ्टिंग एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें त्वचा को शरीर के एक हिस्से से हटाकर दूसरे में प्रत्यारोपण किया जाता है। ये तस्वीर उसी प्रक्रिया से जुड़ी है जिसे अब कोरोना वायरस से जोड़कर फर्जी कहानी के साथ वायरल किया जा रहा है।
77
सैनिटाइजर से जुड़ी इस अफवाह पर बिल्कुल भरोसा न करें। समय समय पर अपने हाथ साफ करें। अगर हाथ धो नहीं सकते तो खाने-पीने से पहले किटाणु साफ करने के लिए सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। सैनेटाइजर बिल्कुल सेफ है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos