Fact Check: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की गुमनाम पत्नी को देख भावुक हुए लोग, जानिए कौन है ये महिला?

नई दिल्ली. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को लेकर हमेशा बहुत से राज रहे हैं। उनकी मौत पर काफी लंबे समय तक संदेह बना रहा है। उनके परिवारिक जीवन को लेकर भी ज्यादा जानकारियां मौजूद नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में मौजूद महिला नेताजी की धर्मपत्नी हैं जो हमेशा गुमनाम रही और उनको कभी पहचान नहीं मिली। फेसबुक, ट्विटर पर ये फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि क्या वाकई ये तस्वीर नेताजी की पत्नी की है? 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2020 8:56 AM IST / Updated: Feb 18 2020, 02:27 PM IST

15
Fact Check: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की गुमनाम पत्नी को देख भावुक हुए लोग, जानिए कौन है ये महिला?
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एक फोटो साझा करते हुए दावा किया है कि यह नेताजी की पत्नी एमिली शेंकल हैं। जिस फोटो को, नेताजी की पत्नी बता कर वायरल किया जा रहा है, वो असल में साड़ी पहने हुए एक विदेशी महिला की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है। तस्वीर में एक फिरंगी महिला ने भारतीय पारंपरिक साड़ी पहनी है। फोटो काफी वायरल भी हो रही है।
25
अब हम आपको बताते हैं इस फोटो की सच्चाई। दरअसल वायरल हो रही ये फोटो नेताजी की पत्नी एमिली शेंकल की नहीं हैं। ये फोटो फ्रांस में पैदा हुई मैक्सिमाइन पोर्टाज की है। पोर्टाज ने बाद में अपना नाम बदल कर सावित्री देवी रख लिया था। वो हिंदू धर्म के बारे में लिखती थीं। वो एक दक्षिणपंथी विचार थीं। इनका जन्म साल 1905 में फ्रांस में हुआ था। 1935 में वो हिन्दू धर्म को समझने के लिए भारत आईं और कोलकाता में रहते हुए उन्होंने एक प्रकाशक, कृष्ण मुखर्जी से शादी करके यही बस गईं। सावित्री देवी उर्फ मैक्सिमाइन पोर्टाज का नेताजी सुभाष चंद्र बोस से कोई संबंध नहीं था।
35
फेसबुक पर विजेता नाम की महिला ने लंबी पोस्ट अपलोड करते हुए लिखा कि, ये फोटो नेताजी की पत्नी एमिली शेंकल की है। ये भारतीय बहू हमेशा गुमनाम रही। उनको कभी पहचान नहीं मिली। यहां तक की मीडिया ने भी इनका नाम और पहचान कभी किसी को नहीं बताई। इस फोटो को 700 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया और कमेंट करते हुए एमिली शेंकल के बारे में जानकारी देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
45
दावा क्या किया जा रहा है? फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर भी इसी फोटो को शेयर किया गया गया। फोटो के साथ दावा किया गया कि, तस्वीर में मौजूद महिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धर्मपत्नी हैं। उनके एक बेटी थी अनीता। लंबी पोस्ट में बार-बार जोर दिया गया कि, एमिली शेंकल नाम की ये महिला हमेशा गुमनाम रहीं। इतिहास में उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि फैक्ट चेकिंग में तस्वीर से जुड़े दावे की धज्जियां उड़ गईं।
55
अब बात आती है एमिली शेंकल की। वो कौन थी? दरअसल एमिली एक ऑस्ट्रियाई महिला थीं, जिनसे नेताजी 1934 में वियना में मिले थे। नेताजी तब एक किताब लिख रहे थे– ‘द इंडियन स्ट्रगल’ एमिली शेंकल अंग्रेजी की अच्छी जानकार थीं। इसी वजह से नेताजी ने उन्हें किताब लिखने के लिए मददगार बना लिया। काम करते-करते दोनों ने एक दूसरे को अच्छी तरह जाना और उनकी शादी हो गई। नवंबर 1942 में एमिली शेंकल ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनीता रखा था। नेताजी के बड़े भाई शरत चंद्र बोस के परपोते चंद्र बोस ने भी तस्वीर में मौजूद महिला को एमिली बताए जाने के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि, एमिली शेंकल का 1996 में देहांत हो गया था। इसकी एक तस्वीर भी गूगल पर मौजूद है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos