99 प्रतिशत लोग अंडा फोड़ते हुए कर बैठते हैं ये 1 बड़ी गलती, ये हैं छिलकों को अलग करने का सबसे सही तरीका

फूड डेस्क: अंडे के कई फंडे हैं। प्रोटीन रिच अंडों में कार्ब की मात्रा ना के बराबर होती है। वजन कम करने वालों के लिए अंडे काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अंडे बनाना कोई आसान काम नहीं है। ना केवल अंडों को बॉईल करने से लेकर इनका ऑमलेट बनाना आर्ट है बल्कि इन्हें फोड़ना भी एक कला है। मशहूर शेफ गॉर्डोन रामसे ने हाल ही में एक वीडियो के जरिये लोगों को अंडे फोड़ने का सही तरीका बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग अंडे गलत तरीके से फोड़ते हैं। अंडों को चम्मच से मारकर फोड़ना या किसी बर्तन के किनारे से मारकर फोड़ना बिल्कुल गलत तरीका है। इससे कई बार अंडे के छिलके भी मिक्स हो जाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं इन्हें फोड़ने का सबसे परफेक्ट तरीका... 

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2020 7:32 AM IST

18
99 प्रतिशत लोग अंडा फोड़ते हुए कर बैठते हैं ये 1 बड़ी गलती, ये हैं छिलकों को अलग करने का सबसे सही तरीका

हम और आप में से कई लोगों को अंडा काफी पसंद होगा। इस प्रोटीन रिच फ़ूड को बनाना काफी आसान है। साथ ही इससे कई तरह की चीजें बनाई जा सकती है। 

28

आप चाहें तो अंडे को उबाल कर खा सकते हैं। इसका ऑमलेट बना सकते हैं। इसे फ्राई कर सकते हैं या इसकी भुर्जी बना कर इसे एन्जॉय कर सकते हैं। 

38

सोशल मीडिया पर अंडे के कई फंडे वायरल होते हैं। इससे जुड़े कई ट्रिक्स भी लोग शेयर करते हैं। कोई अंडों को परफेक्ट कूक होने का ट्रिक बताता है तो कोई इन्हें उबालने का सही तरीका।  
 

48

लेकिन हाल ही में मशहूर शेफ गॉर्डोन रामसे ने लोगों को  बताया कि कैसे आजतक सभी अंडों को गलत ढंग से फोड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि लोग अंडे को चम्मच से मारकर फोड़ते हैं। 
 

58

इसके अलावा कई लोग किसी बर्तन के किनारे से अंडे को मारकर फोड़ते हैं। लेकिन गॉर्डोन रामसे ने वीडियो में बताया कि ये दोनों ही तरीके गलत हैं। 

68

इस तरह से अंडे फोड़ने पर कई बार अंडे के छिलके के छोटे टुकड़े भी मिक्स हो जाते हैं। इसकी वजह से खाने का स्वाद बर्बाद हो जाता है। 

78

गॉर्डोन रामसे ने बताया कि अंडे को फोड़ने का परफेक्ट तरीका है उसे फ्लैट सरफेस पर हलके हाथ से मारना। गॉर्डोन रामसे ने कहा कि ये अंडे फोड़ने का सबसे सही तरीका है। 

88

इससे अंडे बिलकुल आधे-आधे टूटते हैं और छिलके भी अंडे में मिक्स नहीं होते। हर किसी को ऐसे ही अंडे फोड़ने चाहिए। क्यूंकि ये ही सबसे सही तरीका है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos