गुजराती शाह करते है भोपाली नाश्ता

Published : Oct 22, 2019, 12:26 PM ISTUpdated : Oct 22, 2019, 12:30 PM IST

फूड डेस्क: आज भारत के गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। अमित शाह आज 55 साल के हो गए। अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पीएम मोदी के बेस्ट फ्रेंड अमित शाह भी उन्हीं की तरह सादा जीवन जीने में यकीन रखते हैं। अमित शाह खाने-पीने के काफी शौकीन हैं। खाने का शौक ही था, जिसकी वजह से एक समय में उनका वजन काफी बढ़ गया था। उन्हें खाने में कुछ ख़ास चीजें काफी पसंद हैं।   

PREV
15
गुजराती शाह करते है भोपाली नाश्ता
जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं, उसी तरह अमित शाह भी शुद्ध शाकाहारी हैं। डॉक्टर्स से कंसल्ट करने के बाद उन्होंने अपना डाइट चार्ट बनाया है। इस चार्ट के मुताबिक ही पूरे दिन वो खाना खाते हैं।
25
बात अगर अमित शाह के पसंदीदा खाने की करें, तो उन्हें पोहा काफी पसंद है। ज्यादातर अपने नाश्ते में अमित शाह पोहा लेना पसंद करते हैं।
35
इसके अलावा डॉक्टर्स ने उन्हें दिन में कई बार फल और जूस लेने की सलाह दी है। इस कारण वो हर दो घंटे में फल लेते हैं।
45
अमित शाह को पकौड़ी का भी शौक है। संसद की कैंटीन में अक्सर अमित शाह पकौड़ियों के ही ऑर्डर देते हैं।
55
अमित शाह को संसद की कैंटीन का खाना काफी पसंद है। सत्र के दौरान वो वहीं लंच करते हैं। कैंटीन स्टाफ के मुताबिक, अमित शाह खाने को लेकर ज्यादा फरमाइशें नहीं करते। उन्हें सादा भोजन काफी पसंद है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories