फूड डेस्क: भारत के गृह मंत्री अमित शाह 55 साल के हो गए हैं। गुजराती अमित शाह खाने-पीने के काफी शौक़ीन हैं। उन्हें तली चीजें काफी पसंद है। इसी चक्कर में एक समय में उनका काफी वजन बढ़ गया था। लेकिन अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर उन्होंने बीस केजी वजन घटा लिया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन चीजों के बारे में, जिन्हें अपनी लाइफ में जोड़कर अमित शाह ने अपना वजन घटा लिया था।
अमित शाह ने अपने बढ़ते वजन पर लगाम लगाने के लिए एक ख़ास चीज से नाता तोड़ दिया था। और वो है मीठा। अमित शाह ने अपनी डाइट से चीनी पूरी तरह डिलीट कर दिया था।
25
सुबह उठने के बाद अमित शाम पतंजलि का आंवला और गिलोय का जूस लेते हैं। उनके मुताबिक, इससे उन्हें भूख पर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
35
अमित शाह नाश्ता स्किप नहीं करते। नाश्ते में वो पोहा और फ्रूट्स लेते हैं।
45
चाहे कुछ भी हो जाए, अमित शाह शाम के साढ़े 7 बजे से पहले खाना खा लेते हैं। उनके मुताबिक, इससे वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।
55
यात्रा के दौरान अमित शाह अपने साथ खाना रखते हैं। अगर रैलियों में कभी देर होती है, तो वो अपने साथ लाया खाना खाकर काम में लगते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.