फूड डेस्क: 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। भोले बाबा के भक्त इस दिन पूरी आस्था के साथ व्रत रखते हैं। कई लोग जहां निर्जला व्रत रखते हैं वहीं कुछ पूजा के बाद फलाहार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत में कुछ चीजों को खाना वर्जित है। उज्जैन के पंडित प्रवीण शर्मा ने इसे लेकर कई चीजों की लिस्ट भी बताई कि लोगों को व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या अवॉयड करना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के पूजा का अपना अलग तरीका है। हर भगवान को अलग-अलग चीजों का भोग चढ़ाया जाता है। जैसे हनुमान जी को बूंदी का भोग लगता है। वहीं गणेश जी को मोदक का भोग लगता है। वैसे ही भोलेनाथ को भी खुश करने के लिए कई चीजें को भोग लगाया लगाया जाता है।
27
भगवान भोलेनाथ भांग, धतूरा और बेलपत्र से खुश हो जाते हैं। अगर इस महाशिवरात्रि आप भी भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत रख रहे हैं तो इससे जुड़े कुछ नियम जान लें।
37
लोग महाशिवरात्रि के व्रत में चावल, दाल और गेंहू से बनी चीजें नहीं खाते हैं। इन अनाजों का सेवन वर्जित होता है। लोग सिर्फ फल, चाय, या कॉफ़ी का सेवन व्रत के दौरान करते हैं।
47
पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि व्रत के दौरान लोगों को फल का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। लोग भूखे पेट अधिक फल खा लेते हैं जिसकी वजह से उनकी बॉडी में एसिड बनने लगता है। चूँकि आप भूखे पेट हैं, ये एसिड पेट को नुकसान पहुंचाने लगता है।
57
व्रत के दौरान लोगों को चाय-कॉफ़ी का सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन बढ़ता है। चाय और कॉफ़ी आपकी भूख को तो दबा देते हैं लेकिन आपके पेट के अंदर एसिड बनाकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं।
67
ऐसे में सवाल उठता है कि लोगों को व्रत के दौरान क्या खा सकते हैं? अगर आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है तो आप कुछ ख़ास चीजें खा सकते हैं।
77
अगर आपने व्रत रखा है तो आप कुट्टू का आटा खा सकते हैं। इसके अलावा आलू, साबूदाना, सेंधा नमक और घी खाया जा सकता है। इन सामग्रियों से आप पूरी, सब्जी या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.