फूड डेस्क: 1 जनवरी को दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। अब बस कुछ घंटे के बाद ही सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई लोग सॉफ्ट और स्पंजी केक घर पर ही बनाने की तैयारी में होंगे। मार्केट में मिलने वाले केक में अंडे मिलाए जाते हैं। इसी से केक स्पंजी बनते हैं। लेकिन आज हम आपको वो ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे बिना अंडों के ही केक सॉफ्ट और बिल्कुल फुले हुए बनेंगे। आप बेकरी आइटम्स में अंडे मिलाएं ये जरुरी नहीं है। आज हम आपको अंडों का ऑलटर्नेटिव बताने जा रहे हैं।
जब कभी हम केक या बेकरी आइटम्स का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में अंडे का ही ख्याल आता है। कई लोग अंडे के डर से केक नहीं खाते। वैसे तो ज्यादातर बेकरी प्रोडक्ट में अंडे होते हैं लेकिन आज हम आपको इसके ऑलटर्नेटिव के बारे में बताने जा रहे हैं।
26
अगर आपको बेकरी आइटम्स में अंडे डाले बिना उन्हें सॉफ्ट और स्पंजी बनाना है तो उसमें आप मैश किया हुआ केला मिला सकते हैं। इससे केक सॉफ्ट बनेंगे।
36
आप चाहें तो केक में अंडे की जगह सिरका और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बेकरी प्रोडक्ट में सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर डालें तो से केक, मफिन्स भी काफी सॉफ्ट बनते हैं।
46
आप केक को बिना अंडे के ही सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो उसमे आप योगर्ट यानी की दही भी डाल सकते हैं। दही डालने से भी केक बिल्कुल फुले हुए बनते हैं।
56
अगर आपको अंडे पसंद नहीं हैं लेकिन फुले हुए केक बनाने हैं तो इसका बैटर बनाते हुए उसमें नट बटर का इस्तेमाल करें। इससे ना सिर्फ बेक होने पर उनका टेस्ट बढ़ जाएगा बल्कि वो फुल भी जाएंगे।
66
केक में कार्बोनेटेड वाटर डालने से भी केक फुल जाते हैं। कार्बोनेटेड वाटर यानी सोडा वाटर। ये केक को स्पंजी बनाकर उन्हें फुला देते हैं और केक का स्वाद भी बढ़ा देते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.